Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नई दिशा परिवार ने 35 महिलाओं को दिया कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 - श्रीनारद मीडिया

नई दिशा परिवार ने 35 महिलाओं को दिया कर्मयोगी महिला सम्मान 2024

नई दिशा परिवार ने 35 महिलाओं को दिया कर्मयोगी महिला सम्मान 2024

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):


सामाजिक सास्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन सभागार मे संगोष्ठी-सह-कर्मयोगी की महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने की।समारोह का उ‌द्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है।

अपने परिश्रम और विजन के बलबूते पर सपना साकार कर महिलाएं लड़ाकू जहाज उड़ा कर देश की रक्षा कर रही है।महापौर सीता साहू ने कहा कि ‘नारी शक्ति बन्दन” ने महिलाओं को समृद्ध बनाया है। उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि अब महिलाएं निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है।

अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया। इस अवसर पर डॉ ध्रुव कुमार, समाज सेवी कमलनयन श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मोदी , डॉ दिवाकर तेजस्वी, विभा रानी श्रीवास्तव, मधुरेश नारायण, डा. सुधा सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।

पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज की नारी सबल और सक्षम है।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तथा विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का अभिनंदन किया गया।समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 35 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से शॉल, प्रतीकचिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से सम्मानित कर्मयोगी महिलाएं, डॉ० विनीता सिंह, चन्द्रावती चौहान, रुकमिणी सिंह, हैप्पी श्रीवास्तव, डॉ० सुधा सिन्हा, विनीता डोकानिया, संगीता कुमारी, नीरजा कृष्णा,अर्चना कुमारी,सृष्टि सिन्हा,नेहा वर्मा,पापिया गांगुली, सुरभि सहाय, सोनिया सिंह, नीता सिन्हा शोभा गुप्ता,कविता कुमारी, रश्मि लता, आशिया परविन, प्रीति कुमारी,रीता रस्तोगी,पल्लवी,डॉ० सोनाली गुप्ता , अर्चना कमल, रित राज,पूर्णिमा कुमारी ,राशि कुमारी, सोनी कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया रानी अंजली कुमारी,चांदनी कुमारी,रागनी कुमारी, साक्षी कुमारी,वैष्णवी कुमारी शामिल है।रितु राज, सपना रानी, निशु चंद्रवंशी, अर्पीता, मोहित कुमार, विभीषण कुमार, रविन्द्र कुमार, परितोष कुमार, शिवु कुमार, कौशल कुमार, सन्नी कुमार आदि सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

यह भी पढ़े

बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को प्रथम किश्त के भुगतान का माननीय मुख्यमंत्री ने आज किया शुभारंभ

साहित्य अकादमी के 70 साल पूरे, भव्य आयोजन किया जा रहा है!

फणीश्वरनाथ रेणु हिंदी के बिरले कथाकार हैं,कैसे?

वोट देने के लिए साड़ी, कपड़े और उपहार भी मिलते हैं?

बिहार में PM मोदी ने 12800 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारम्भ

Leave a Reply

error: Content is protected !!