Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार में गर्मी से दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात। - श्रीनारद मीडिया

बिहार में गर्मी से दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात।

बिहार में गर्मी से दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के 18 जिलों में सोमवार को लू चलगी। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान चढ़ने के कारण गर्म रात होने की संभावना जताई गई है। राजधानी सहित प्रदेश में पिछले कई दिनों से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को घरों में भी लू का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के जिलों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात भी गर्म हो रहा गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है।

रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। सुबह के चार बजे के आस-पास ही गर्मी से थोड़ी बहुत राहत रहती है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सूरज के तेवर इतने तल्ख थे कि सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी।

पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सिवान, अरवल और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। प्रदेश का एक जिला रविवार को भीषण गर्मी और चार जिले लू की चपेट में रहे। वहीं 28 शहरों का अधिकतम और 21 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा है। 3 शहरों का अधिकतम व 10 का न्यूनतम पारा गिरा है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भागलपुर में भीषण लू जबकि खगड़िया, शेखपुरा, बांका व नवादा लू की चपेट में रहे। पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.7 और अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक राज्यभर के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दक्षिण बिहार और राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में 24 से 26 अप्रैल के बीच हॉट-डे (उष्ण दिवस) और हीट-वेव (लू) चलने के आसार हैं।

रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार रविवार देर शाम से उत्तर-पछुआ हवा में दक्षिण-पछुआ हवा का मिश्रण होने से अरब सागर से नमी का प्रवाह हो रहा है। इससे सूबे के अधिकतर शहरों में सोमवार को बादल छाए रहे। राजधानी सहित प्रदेश के 25 शहरों का अधिकतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। वहीं 6 शहरों का अधिकतम तापमान चढ़ा है। पटना के अलावा 16 अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट जबकि 14 में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 1 मई तक राज्यभर में झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत दक्षिण एवं उत्तर बिहार के जिलों में लू का कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अररिया और किशनगंज जिले में एक-दो जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात से मौसम थोड़ा सुहाना रह सकता है। यहां हल्की बारिश की संभावना भी है। अन्य जिलों में गर्म हवाओं के झोंके लोगों को परेशान करते रहेंगे।

पटना मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को औरंगाबाद, दरभंगा, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई और खगड़िया जिले में हीटवेव की चेतावनी है। अन्य जिलों में भी हॉट डे की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

28 अप्रैल को औरंगाबाद, दरभंगा, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, बांका, गोपालगंज और खगड़िया जिले में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हॉट डे के हालात होंगे। इसके बाद 29 अप्रैल सोमवार को इन जिलों के अलावा पटना, गया और पूर्णिया में भी भयंकर हीटवेव चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल और 1 मई को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में कुछ जगहों पर हीटवेव की गंभीर स्थिति बन सकती है। अन्य जिलों में भी हॉट डे का येलो अलर्ट है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!