व्हीलचेयर व पोलिंग बूथ तक आवागमन के लिए दिव्यांग मतदाता सक्षम ऐप पर कर सकते है आवेदन : सरला 

व्हीलचेयर व पोलिंग बूथ तक आवागमन के लिए दिव्यांग मतदाता सक्षम ऐप पर कर सकते है आवेदन : सरला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरूक्षेत्र :

तहसीलदार सरला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समक्ष ऐप लॉन्च किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करनी होगी। इस ऐप का प्रयोग करके दिव्यांग सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि सक्षम ऐप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ईसीआई ऐप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम ऐप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। ऐप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

लोकसभा आम चुनाव- 2024 में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए होगा वॉकथॉन का आयोजन 

टैम्पो पलटा और खुल गई पोल,कैसे ?

तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा- सीएम केजरीवाल

 सिधवलिया की खबरें :  महम्मदपुर में सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

जन सुराज प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!