Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मलेशिया एयरलाइंस का विमान 10 वर्ष से हुआ लापता,नहीं मिला कोई सुराग - श्रीनारद मीडिया

मलेशिया एयरलाइंस का विमान 10 वर्ष से हुआ लापता,नहीं मिला कोई सुराग

मलेशिया एयरलाइंस का विमान 10 वर्ष से हुआ लापता,नहीं मिला कोई सुराग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दुनिया में रोजाना कई फ्लाइट्स ऑपरेट होती है मगर कुछ फ्लाइट्स ऐसी होती हैं तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है। ऐसी ही एक फ्लाईट है मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच 370, जो अचानक से दुनिया के नक्शे से 10 साल पहले लापता हुआ। आज तक इस विमान का कोई सुराग नहीं मिला है।

वर्ष 2014 की आठ मार्च को मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच 370 में 239 यात्री यात्रा कर रहे थे। इन यात्रियों को ये नहीं पता था कि इस विमान में यात्रा उनकी अंतिम यात्रा होगी। ये विमान उड़ा और अचानक नक्शे से गायब हो गया। तब से आज तक कई बार इस विमान को खोजने की कोशिश की गई है मगर इसका कोई सुराग अबतक नहीं मिला है। इस विमान के गायब होने के रहस्य के पीछे कई थ्योरी आई, किताबें लिखी गई, डॉक्यूमेंट्री बनी मगर अब तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चला है।

आज विमान के लापता होने के 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भी विमान में सवार यात्रियों के परिजन विमान खोजे जाने की आस में है। दुनिया के सामने भी विमान का अचानक गायब होना एक सवाल बना हुआ है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था? विमान का गायब होना बीते 10 साल से ये आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक बना हुआ है।

जानें एमएच-370 फ्लाइट के साथ क्या हुआ था?

ये फ्लाइट मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-370 थी जिसे बीजिंग के लिए उड़ान भरनी थी। आठ मार्च 2014 को सुबह ही इस बोइंग विमान के फ्लाइट ने कुआलालंपुर से उड़ान भरी। टेक ऑफ होने के कुछ ही समय के बाद ये विमान रडार से गायब था। विमान के टेकऑफ होने तक सब कुछ सामान्य था। फ्लाइट सामान्य तौर पर 35 हजार फीट की उंचाई पर थी। विमान अपने सही रूट पर जा रहा था। फ्लाइट के पायलटों की वियतनाम के एयर ट्रैफिक को लेकर बात भी हुई थी। इसके बाद अचानक ही विमान से संपर्क टूटा जो कभी स्थापित नहीं हो सका। माना जाता है कि विमान पश्चिम की ओर मुड़ा था और रडार से गायब हो गया था।

चलाया गया सर्च अभियान

इस विमान को खोजने के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान भी चलाया गया था। विमान को खोजने के लिए खर्चीला अभियान चलाया गया था मगर ये अभियान सफल नहीं हो सका और कोई जानकारी सामने नहीं आई। बाद में पश्चिमी हिंद महासागर में मलबे के कई टु़कड़े तट के बाहर मिले थे। ये सिर्फ कुछ टुकड़े थे, मगर इसकी पुष्टि हुई थी कि ये टुकड़े एमएच 370 के ही थी। मगर अब तक इस विमान का ब्लैक बॉक्स और विमान की बॉडी नहीं मिल सकती है। जो भी यात्री इस विमान में सवार थे सभी को मृत घोषित कर दिया गया था।

बना हुआ है वर्षों से रहस्य

फ्लाइट 370 का गायब होना आज के समय में भी रहस्य बना हुआ है। आमतौर पर कई बार समुद्र में हादसों का शिकार हुए विमानों के ब्लैक बॉक्स भी बरामद हुए है, विमान के टुकड़े मिले है मगर एमएच 370 अब तक नहीं मिल सका है। इस प्लेन क्रैश में प्लेन की जानकारी ही नहीं मिली है। इस विमान हादसे में जितने भी यात्री सवार थे उनके साथ क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। ये विमान ऐसा था जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उड़ा तो मगर पहुंच ना सका।

Leave a Reply

error: Content is protected !!