रेमल चक्रवात ने असम में भी मचाई तबाही,आईएमडी ने जारी की चेतावनी

रेमल चक्रवात ने असम में भी मचाई तबाही,आईएमडी ने जारी की चेतावनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर पूर्वी के भी कई राज्यों में भारी तबाही मचाई। असम में तूफान के चलते तेज हवाओं और भारी बारिश से दो लोगों की की मौत हो गई एवं 17 अन्य लोग घायल हो गए। राज्य के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि लखीमपुर जिले के गेरूकामुख में निर्माणाधीन लोअर सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पुतुल गोगोई नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पेड़ गिरने से छात्र की मौत

वहीं एक अन्य घटना में मोरीगांव जिले के दिघलबोरी में ऑटो-रिक्शा पर एक पेड़ गिरने से 17 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान पहचान कौशिक बोरदोलोई एम्फी के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक रिक्शा में चार अन्य व्यक्ति भी थे जो घायल हो गए।

इसके अलावा सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से 12 बच्चे घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कामरूप जिले के पलाशबाड़ी इलाके में एक व्यक्ति गिरते पेड़ से बचने की कोशिश में घायल हो गया।

मुख्यमंत्री ने की अपील

खराब मौसम को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। नागरिकों से अनुरोध है कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, वे बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लगातार बारिश और तूफानी हवाओं के कारण कपिरचेर्रा (एनएच-27, हाफलोंग से सिलचर) और थेरेबसाती (उमरंगसो-देहांगी रोड) में भूस्खलन हुआ है। यातायात बाधित एवं प्रतिबंधित है। हाफलोंग में बीएसएनएल का एक टावर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’

आईएमडी की चेतावनी

चक्रवाती तूफान के चलते कई जगहों पर स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के प्रभाव के रूप में राज्य में अत्यधिक भारी वर्षा होगी। मौसम की वजह से गुवाहाटी, जोरहाट, तेजपुर, मोरीगांव, धुबरी, गोलपारा, दक्षिण सालमारा, बारपेटा, कछार और करीमगंज जिलों में नौका सेवाएं भी रोक दी गईं हैं।

खतरनाक चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। इस दौरान खतरनाक तूफान ने भारी तबाही मचाई। न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि, उत्तर पूर्वी राज्यों में भी इसका कहर बरपा।

मिजोरम, मणिपुण और असम में भी भारी बारिश होने से कई लोगों की मौत हुई है। इस भंयकर तूफान से पश्चिम बंगाल में जहां 10 लोगों की जान चली गई तो वहीं मिजोरम के आइजोल में पत्थर की खदान खिसकने की वजह से मलबे में दबकर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मंगलवार को असम में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बांग्लादेश: चक्रवात रेमल से 10 की मौत, 150,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

रविवार रात बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती तूफान रेमल के आने से 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, तूफान के दौरान 150,457 घर क्षतिग्रस्त हो गए। बांग्लादेश के तटीय जिलों में कुल 9424 आश्रय स्थल खोले गए हैं और 800,000 से ज्यादा लोगों ने वहां शरण ली है।

इसके अलावा, 52,146 पालतू जानवरों को भी वहां रखा गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस बीच, चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को उपचार प्रदान करने के लिए कुल 1,471 चिकित्सा दल गठित किए गए हैं।

मिजोरम में खदान ढहने से 10 की मौत

चक्रवात रेमल के प्रभाव से लगातार बारिश के बीच मंगलवार सुबह मिजोरम के आइजोल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। यह घटना सुबह करीब छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच के इलाके में हुई।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने बताया कि अब तक दस शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सात स्थानीय हैं, जबकि तीन राज्य के बाहर के हैं।

असम में बारिश, गिरा पेड़ और चली गई किशोर की जान

चक्रवात रेमल के कारण मंगलवार को असम में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मोरीगांव जिले के दिघलबोरी में एक ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज छात्र कौशिक बोरदोलोई एम्फी की मौत हो गई। ऑटो-रिक्शा में चार अन्य लोग सवार थे और वे सभी घायल हो गए। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक पेड़ एक स्कूल बस पर गिर गया और 12 बच्चे घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि खराब मौसम जारी रहने की उम्मीद है।

मणिपुर में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार को मणिपुर के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। इंफाल पूर्वी जिले में एंड्रो पार्किंग, चेकोन, महाबली और वांगखेई में नालियों के जाम होने से जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश में किसी के मरने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!