सिसवन की खबरें :  फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार 

सिसवन की खबरें :  फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नोनिया पट्टी गांव से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी दुर्गेश दुबे, हरदेश दुबे नोनिया पट्टी गांव निवासी सामिल है।दोनों पर मारपीट करने का मामला सिवान न्यालय लंबित है।जिस को लेकर गिरफ्तारी के लिए कोट से वारंट निकला था।

 

मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के सरहरा गाँव हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए घायल की पहचान सरहरा गांव रहने देवशरण गोन्ड का पुत्र लालबाबू गोन्ड के रूप में हुई है। घायल अवस्था में से सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।

 

मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कचनार गांव के वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

 

बिजली सप्लाई न रहने से मरीजों को काफी परेशानी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में बुधवार की दोपहर बिजली सप्लाई न रहने से मरीजों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली सप्लाई न रहने की दौरान पीएचसी में जनरेटर से बिजली सप्लाई की जाती है। बावजूद चिकित्सा प्रभारी, अस्पताल प्रबंधन और कर्मियों की लापरवाही की कारण दूर दराज से आए मरीजों को करीब 3 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके द्वारा बार-बार हंगामा और चिल्लाने के बाद जाकर बिजली सप्लाई चालू हुआ।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं, छोटे नैनिहलो और वृद्ध मरीज को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसकी कई बार जानकारी चिकित्सा प्रभारी शब्बीर अख्तर और मैनेजर शाहिद अली को दी गई। मरीजो का आरोप था कि अधिकारियों और कर्मियों की मनमानी से आए दिन अस्पताल में कुव्यवस्था का बढ़ रहा है। बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली न रहने से लोगों का काफी या सुविधा हो रही है। वही इस संबंध में एमओआईसी शब्बीर अख्तर ने बताया कि मरीजों की शिकायत के बाद तुरंत बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया। मरीजों की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

 

सीढ़ी पर खेल रही एक बच्ची गिरकर हो गई घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव में सीढ़ी पर खेल रही एक बच्ची गिरकर घायल हो गई। घायल बच्ची स्थानीय निवासी अर्जुन साह की एक बर्षीय पुत्री संजीवनी कुमारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  यूनियन के मंडल मंत्री  और अन्य नेताओं का रेल कर्मचारियों ने  किया भव्य स्वागत 

क्या बिहार में एनडीए को 33 सीटें ही मिल रही है?

मशरक की खबरें :  मतगणना के बाद विजय जूलूस निकालने पर रहेंगी रोक, सोशल मीडिया पर विशेष नजर

जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट के बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने थाने पर किया हंगामा 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!