Breaking

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जी का रिपोर्ट कार्ड 

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जी का रिपोर्ट कार्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

हाल ही में देश में सम्पन्न हुए आम चुनाव में बिहार राज्य में कॉंग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो दशकों में सबसे बेहतर साबित हुआ है। खास कर पिछले कुछ चुनावों की तुलना में यह बिहार कॉंग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। जहां 2019 लोकसभा चुनावों में कॉंग्रेस पार्टी बिहार में 9 सीटों पर लड़कर मात्र 1 सीट जीत पायी थी और 2014 में 12 सीटों पर लड़कर महज 2 सीट जीत पायी थी, वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार कॉंग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़कर 3 सीटें हासिल कीं और अगर पुर्णिया के निर्दलीय सीट को भी जोड़ दिया जाए तो सीटों का आंकड़ा 4 पहुँच जाता है जो पिछली बार कॉंग्रेस पार्टी को 1999 में हासिल हुई थीं।

दूसरी तरफ वोट शेयर की बात की जाए तो 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार कॉंग्रेस के वोट में भी इजाफा हुआ है। 2019 के 7.85% वोट शेयर और 2014 के 8.40% वोट शेयर की तुलना में 2024 में बिहार कॉंग्रेस पार्टी को 9.20% वोट मिले हैं जो की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।

राजनीतिक विश्लेषक तो इस प्रदर्शन का श्रेय नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जी को दे रहे हैं वहीं समूचे बिहार के कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी बिहार में पार्टी के पुनर्जागरण का कारण मेहनती और कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष को ही मान रहे हैं। ज्ञात हो की प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के तुरंत बाद बिहार में राहुल गांधी जी के “भारत जोड़ो यात्रा” के बिहार संस्कारण की शुरुआत कर न सिर्फ बांका के मंदार पर्वत पर ऐतिहासिक सभा का आयोजन कर कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी का स्वागत व अभिनंदन किया बल्कि पदयात्रा की शुरुआत कर हर जिले से गुजरते हुए कॉंग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित किया। प्रदेश अध्यक्ष काल के डेढ़ साल की अवधि के अंदर सभी जिलों में ऊर्जावान जिला अध्यक्षों का चयन कर हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करवा कॉंग्रेस को पुनः जनता के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। अगर जाति की भी बात करें तो जिस जाति से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह आते हैं उनमें उनकी अच्छी पकड़ है और सभी जाति-धर्मों में उनकी स्वीकार्यता है। आज़ादी के पहले से भूमिहार जाति कॉंग्रेस पार्टी की परंपरागत वोटर रही है जो 90 के दशक से कई पार्टियों में बंट गयी थी मगर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जी के बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी की कमान संभालने के बाद से कई सीटों पर सवर्णों ने इस बार पुनः कॉंग्रेस को अपना बहुमूल्य वोट दिया जो भविष्य में और बढ़ने के आसार हैं।

देखना ये होगा की लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन दिखने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार कॉंग्रेस की क्या रणनीति रहती है। क्या महागठबंधन के तहत महत्वपूर्ण सीटें कॉंग्रेस के खाते में लेने में सक्षम हो पाते हैं जो पिछले चुनाव में गठबंधन दलों ने दबाव बनाकर ले ली थी और बिहार में कॉंग्रेस के विधायकों की संख्या में इजाफा कर पाते हैं? फिलहाल बिहार के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने प्रदेश अध्यक्ष पर पूरा भरोसा होता दिख रहा है,,कॉंग्रेस कार्यालय का कायाकल्प इन्होंने ही कराया,अतिक्रमण हटा कर आश्रम को सुरक्षित किया,प्रत्येक जिला में बड़ा सम्मेलन किये,पद यात्रा में 10 बड़े मीटिंग किये,,,,

यह भी पढ़े

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, कई बोगियां पलटीं

बंगाल रेल हादसे के बाद यात्रियों के लिए बुरी खबर

NEET विवाद मामले में एक्‍शन में बिहार पुलिस, 6 ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ बरामद, अब तक 13 लोग गिरफ्तार

आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती ने अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर की एक्स बॉयफ्रैंड की दिनदहाड़े कराई हत्या..युवती सहित पांच गिरफ्तार

संगीता हत्याकांड : सगे भाई ही निकले क़ातिल..

गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज:अस्पताल के बाहर अपराधियों ने मारी थी गोली

क्या पप्पू पास कैसे हो गया है?

30 जून को चरखी दादरी में होगी आम आदमी पार्टी की महारैली : अनुराग ढांडा 

श्री जयराम विद्यापीठ में श्रद्धा भाव के हुआ गंगा दशहरे का पूजन एवं अभिषेक

Leave a Reply

error: Content is protected !!