Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : नायब सैनी  - श्रीनारद मीडिया

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : नायब सैनी 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : नायब सैनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की और लोकसभा में इसे तार-तार भी किया : नायब सैनी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में नायब सैनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।
भाजपा युवाओं के सपनों को साकार कर रही है : सैनी।

कुरुक्षेत्र 17 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा में भी तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। नायब सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर व शक्ति के प्रतीक तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बंता राम वाल्मिकि ने अपने साथियों के साथ भगवान वाल्मिकि का चित्र भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। कुरूक्षेत्र लोकसभा में भाजपा की जीत पर सीएम सैनी ने कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम पांच लोकसभा सीटें जीत पाए हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में साढ़े 9 वर्षो में डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए हैं। योजनाबद्ध तरीके से आमजन के हितों को सुरक्षित करते हुए उन्हें मजबूत करने का काम किया है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो संविधान और आरक्षण को समाप्त कर देंगे। उन्होंने संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर वोट हासिल करने का काम किया है। श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस ने जो झूठा प्रचार किया है उसका पर्दाफाश करने का काम करें।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में संविधान के अनुरूप देश को चलाने का काम किया और देश को निरंतर आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का यदि किसी ने अपमान करने का काम किया है वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (कांग्रेस) ने किया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का काम किया है और लोकसभा में इसे तारतार भी किया है। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमें इन बातों को घर-घर जाकर बताना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व डबल इंजन सरकार द्वारा जो कार्य किए गए हैं उन्हें जनता के बीच रखकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहला झूठ वर्ष 2008 में बोला, घर-घर जाकर नौकरियों की सूची तैयार की, योग्य युवाओं को नौकरी से वंचित रखा, नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार का बोल बाला था। कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को कोड़ियों के भाव खरीद कर उद्योगपत्तियों को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं के सपनों को साकार किया, योग्य उम्मीदवारों को उनकी योग्यता अनुरूप बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरी उपलब्ध करवाई। नौकरी के नाम पर जो मंडिया सजती थी उसे बंद करने का काम भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वे श्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितनी नौकरियां दी हैं।

श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएं और उन्हें सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा आगामी 90 दिन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इन 90 दिनों में आमजन के लिए हर रोज कोई ना कोई नई योजना या अन्य लोकहित के कार्य करते हुए उन्हें मजबूत करने का काम किया जाएगा। करनाल लोकसभा व विधानसभा में भाजपा की जीत के लिए उन्होंने वहां की जनता का विशेष तौर पर आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जहां पर पंचायत के पास जमीन नहीं है और लाभार्थी ने यदि मकान के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है तो औपचारिकता पूरी करते हुए उसे एक लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और यह राशि उनके सीधे खाते मे जाएगी।


नायब सैनी ने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना के तहत 85 लाख लोगों के कार्ड बनाएं गए हैं जिसके माध्यम से सम्बन्धित लाभार्थी एक हजार किलोमीटर प्रति वर्ष यात्रा निःशुल्क कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुर्सी पर बैठते ही सबसे पहले हस्ताक्षर किए हैं और इसके माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 5 सालों में राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और देश के किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि जाएगी। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को मकान उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ और मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि वे रणनीति बनाकर आगामी 90 दिनों में पूरी मेहनत और तीव्रता से कार्य करते हुए घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यो बारे बताने का काम करें ताकि विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य यहां पर आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र भी लिए और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जिस प्रकार से आज कार्य हो रहे है इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और लोगों में विश्वास पैदा हुआ है। कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है उनके मन की जो बात वह मुख्यमंत्री भली भांति जानते हैं। मुख्यमंत्री व्यक्तित्व के धनी है और 24 घंटे उनके दरवाजे खुले हैं कोई भी कार्यकर्ता व व्यक्ति आधी रात जाकर उनसे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जितवाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि जब से नायब सिंह ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। आमजन के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री से कोई भी कार्यकर्ता या आमजन मिल सकता है। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक डा.पवन सैनी ने भी कहा कि आमजन के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कुरुक्ष्ेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जितवाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मंच संचालन की भूमिका प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने निभाई।

इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान,पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक डा.पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रभारी कुरुक्षेत्र जगमोहन आनंद, जिला परिषद चेयरपर्सन कवलजीत कौर, प्रदेश सचिव राहुल राणा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, धुमन सिंह किरमच,धर्मवीर डागर, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, देवेन्द्र शर्मा, सरदार हरपाल सिंह चीका, गुरनाम सैनी के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा अध्यक्ष,शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है : नायब सैनी।

कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर मतदाताओं को छला : सैनी।
पदाधिकारियों की बैठक में सीएम सैनी ने कहा – हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार।
कुरुक्षेत्र 17 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं और निरंतर पाटी व संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र स्थित एक निजी रेस्तरां में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। यहां श्री सैनी ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में सिस्टम बनाने की जाए भ्रष्टाचार पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रभारी कुरुक्षेत्र जगमोहन आनंद मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर यह भ्रम फैलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते है तो सविधान और आरक्षण को समाप्त कर देंगे। उन्होंने सविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर वोट हासिल करने का काम किया है।

नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के लिए जो कार्य किए हैं उन कामों के बल पर कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस का जो झूठा प्रचार था उसका पर्दाफाश करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व आमजन के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
पत्रकारों द्वारा दिल्ली में पानी की किल्लत से सम्बन्धित प्रश्न का जवाब देते हुए सीएम सैनी कहा कि वहां की सरकार ने पानी के लिए कोई सिस्टम नहीं बनाया व भ्रष्टाचार में लिप्त है उनकी निगाहें भ्रष्टाचार की तरफ रहती है। हमारे लिए दिल्ली के लोग सम्मानीय है हरियाणा द्वारा दिल्ली को पहले की तरह पानी दिया जा रहा है। दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर जो झूठी राजनिति करते हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। इस मौके पर धर्मबीर मिर्जापुर, धुमन सिंह किरमच,धर्मवीर डागर,मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

आदेश में वातानुकूलित 120 बैड के चार नये सामान्य वार्ड रोगियों को समर्पित 

राम की पैड़ी पर पसरा सन्नाटा,थमा अविरल प्रवाह,25 जून तक श्रध्दालु नहीं लगा पाएंगे डुबकी

2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश और मायावती फिर आएंगे साथ, अफजाल अंसारी का बड़ा दावा

इंद्राणी तालुकदार की वेबसीरीज प्रथा का पोस्टर रिलीज

सदियों से सीवान टेराकोटा का रहा हैं हब 

मणिपुर हिंसा पर अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक

शक की बुनियाद ने ली विवाहिता की जान 

Leave a Reply

error: Content is protected !!