सिसवन की खबरें :  627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त

सिसवन की खबरें :  627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए टाटा मेजिक से 627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त किया है। साथ में गाड़ी के चालक को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी विशाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई हैं।

 

बघौना गांव की रहने वाली लड़की की संदिग्ध परस्थिति में मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन सिवान। सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव की रहने वाली एक लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरे के बड़ी बगीचे के एक पेड़ में उसका लटकता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

हुसैन नट हसनपुरा बाजार से लपाता

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुरा निवासी खुर्शेद नट का 16 वर्षीय पुत्र हुसैन नट बाजार आने दौरान लापता हो गया। जिस की परिजन काफी खोजबीन कर रहे है लेकिन अभी तक कुछ अतापता नही चल सका है। बताया जा रहा है कि घर से वह निकला था कि वह बाजार जा रहा है लेकिन वह वापस नहीं आया। इसके बाद से परिजनों में उसके खोने को लेकर चिंता सता रही है परिजनों द्वारा उसके खोजबीन को लेकर सगे संबंधियों के पास फोन करके पता किया गया लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। वहीं लोगों द्वारा उस के साथ कुछ अनहोनी होने की भी शंका जताई जा रही है।

 

मारपीट की घटना में आठ महिला सहित 9 लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थान क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में आठ महिला सहित 9 लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमिला देवी,आरती कुमारी, मुन्नी कुमारी, निशु कुमारी, राजवंती कुमारी,संध्या कुमारी, जयराम महतो, संतुरबा देवी,देवमुनि कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

आपसी विवाद  में एक महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के बावनडीह गांव में आपसी विवाद तो हुए मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बावनडीह गाँव निवासी सुनीता देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

यह भी पढ़े

पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर रेशमा ने फांसी लगाकर इह लीला समाप्‍त कर ली

बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल

औरंगाबाद में ATM फ्रॉड करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार:फेवीक्विक की मदद से लगाते थे चूना

बिहार: लड़कियों को 50 हजार की नौकरी का वादाकर किया यौन शोषण, सिगरेट से दागा फिर बेल्ट से पिटाई

पटना में बीमा भारती के आवास में घुसी पुलिस, ‘बेटे को थाना भेज दिजिएगा..’ कहकर वापस लौटे पुलिसकर्मी

क्या पहली बार होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव?

 आपसी विवाद में हुई मारपीट और गोलीबारी में सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!