Breaking

मशरक की खबरें :  एडीएम और सिविल सर्जन ने मशरक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

मशरक की खबरें :  एडीएम और सिविल सर्जन ने मशरक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण के एडीएम संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने शुक्रवार को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन श्री सिन्हा ने प्रभारी डा. संजय कुमार और डॉ चंद्रशेखर सिंह से अस्पताल की विधि व्यवस्था के अलावे अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर के अलावे प्रसव कक्ष आदि का भी मुआयना किया। वहीं अस्पताल में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान सहित कई योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं किये जाने की बात कही। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को सीमित संसाधन में ही अस्पताल में बेहतर कार्य करने की हिदातय दी। वहीं कुछ मामलों में नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सुधार करने की हिदायत दी। वही एक बड़े राजनीति परिवार के कोर्ट में चल रहे इन्जूयरी के मामले जांच पड़ताल की गयी। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी जाएगी।

 

बिहार विधान सभा विरासत विकास समिति के सभापति बने विधायक केदारनाथ सिंह

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण के बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केदारनाथ सिंह को बिहार विधान सभा की विरासत विकास समिति का सभापति शनिवार को बनाया गया है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 292 के तहत वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के लिए गठित 12 सदस्यीय विरासत विकास समिति की अधिसूचना विधानसभा के सचिव राजकुमार द्वारा 29 जून को प्रकाशित किया गया । जिसमे मशरक निवासी लगातार चौथी बार विधायक बने केदारनाथ सिंह को बिहार के इस महत्वपूर्ण समिति का सभापति बनाया गया है। समिति का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगा। समिति में 11 विधायक सदस्य बनाए गए है जो पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री थे । जिसमे ललित कुमार यादव , चंद्रशेखर , विनय बिहारी , विद्या सागर केशरी, राजेश कुमार , सुरेंद्र राम , पवन कुमार यादव , ऋषि कुमार, विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह , अमन भूषण हजारी , संगीता कुमारी (सभी विधायक), विधायक केदारनाथ सिंह को इस महत्वपूर्ण समिति का सभापति बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगो ने बधाई दी ।

 

गोला मंडी मे लगें ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगीं आग

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के गोला मंडी के इलाके में लगे विधुत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के उपर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से नीचे आग पर गयी। आग की तेज लपटें उठती देख गोला निवासी दुर्गेश गुप्ता ने विधुत विभाग को सूचना दी और विधुत आपूर्ति बंद करवाया और पानी फेक आग पर काबू पाया। हालांकि इलाके की विधुत आपूर्ति बंद हो गई। उन्होंने कहा कि विधुत विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। समाचार लिखें जानें तक विधुत आपूर्ति ब़द पड़ी थी।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  जनता दरबार में जमीन  संबंधित तीन मामलों का निपटारा

ट्रिपल मर्डर में देवर – भाभी अरेस्ट.. देवर से शादी क़ी चाह में 3 मासूम बच्चो को खा गई डायन माँ

मानसून की बारिश से दिल्ली हुई जलमग्न

गया में लूट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार:फाइनेंस कंपनी के एजेंट को बनाया था निशाना, लूटी गई बाइक बरामद

पेट्रोलिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती

सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज  पुलिस ने  अनैतिक देह व्यापार का उद्भेदन, संचालक सहित कुल 04 गिरफ्तार

बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, रुपयों से भरा बैग भी लूट लिया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!