Breaking

प्रेस क्लब अध्यक्ष के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन ने जताया शोक

प्रेस क्लब अध्यक्ष के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन ने जताया शोक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अयोध्या (यूपी):

अयोध्या में कई वर्ष वर्षों तक जनमोर्चा समाचार पत्र से जुड़े रहे व फैजाबाद की आवाज के संपादक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश पाठक का बीती रात इलाज के दौरान निधन हो गया। 27 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और रात में ही 10:10 पर अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 69 वर्षीय पाठक मधुमेह, उच्च रक्तचाप व किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। इलाज के दौरान रात में 12:25 पर उनका निधन हो गया।श्री पाठक की पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ रही।

जनमोर्चा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्वयं का ‘फैजाबाद की आवाज’ के नाम से समाचार पत्र प्रकाशित करना शुरू किया। राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका काफी मान सम्मान था। राष्ट्रीय लोक दल के मुन्ना सिंह के अति करीबी व्यक्तियों में गिने जाते थे। मिलनसार एवं मृदुल स्वभाव के धनी श्री पाठक के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अयोध्या ने शोक सभा के माध्यम से दो मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट करते हुए स्वर्गीय पाठक जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बैठक में ओंकार नाथ सिंह प्रधान संपादक एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अयोध्या, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मोहम्मद अनवर राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चन्द्र पाण्डेय राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी राष्ट्रीय महासचिव, डाक्टर पवन कुमार द्विवेदी , वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द तिवारी , अमित कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष श्रीवास्तव उर्फ पीयूष श्रीवास्तव,संजय कुमार मिश्र, डाक्टर संतोष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कांत चतुर्वेदी,अमरनाथ तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार लालजी चतुर्वेदी,अमन सिंह संपादक, विश्व जीत सिंह जिलाध्यक्ष, श्रीकांत यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह आदि सहित कई पत्रकारों ने श्री पाठक के निधन पर पत्रकारिता की अपूर्णनीय क्षति बताया और शोक संवेदना व्यक्त किया है।

वहीं अयोध्या जिला इकाई ने भी शोक सभा कर श्री पाठक के निधन पर दुःख प्रकट किया है।
शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से महासंगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, वरिष्ठ पदाधिकारी नरसिंह, राजेश उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, राजेंद्र पाठक, विजय पाठक, गिरजा प्रसाद शुक्ल, रमा निवास पाण्डेय, वेदप्रकाश मिश्र, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, बीकापुर तहसील अध्यक्ष के के शुक्ल, सदर तहसील अध्यक्ष एके सिंह,

 

सोहावल तहसील अध्यक्ष राज नारायण पाण्डेय, रुदौली तहसील अध्यक्ष अर्जुन कुमार, केके मिश्रा, अशोक कुमार द्विवेदी एडवोकेट, राजेश तिवारी, भास्कर तिवारी, देवराज मिश्रा, दल बहादुर पाण्डेय, रामेंद्र भूषण पाण्डेय, शिव कुमार पांडे, सुनील तिवारी, योगेंद्र सिंह, अमित तिवारी, रामेंद्र चतुर्वेदी, वकार अहमद, डॉ अनिल तिवारी, शैलेंद्र कुमार शर्मा, मोहम्मद हसन, विजय बहादुर पांडे, शत्रोहन यादव, वेद प्रकाश तिवारी द्वितीय, राहुल कुमार पांडे, मित्रसेन यादव एवं मंसाराम, अरुण कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, योगेंद्र नाथ उपाध्याय सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

यह भी पढ़े

बिहार संपर्क क्रांति से दिल्‍ली से मुजफ्फपुर  उतरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को  बदमाशों ने लूटा 

क्रिकेट खिलाड़ियों की एक झलक के लिए मरीन ड्राइव में उमड़ा जनसैलाब

रघुनाथपुर के कौसड में दुकान पर बैठे युवक को   पांच लोग पीटने लगे,  बचाने गए पिता का हाथ तोड़ा

मकेर थानान्तर्गत हुए 02 छिनतई कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार  

अंतरिक्ष जाने से पहले गैर जैविक प्रधानमंत्री को जाना चाहिए मणिपुर- जयराम रमेश

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले देशों की पूरी लिस्ट, जानें कुल कितने एथलीट लेंगे हिस्सा

वर्ल्ड कप1983, 2007 और 2024 की खुशी में एक चीज सदैव क्या रही है?

दाउदपुर में प्रज्ञा मंडल की हुई बैठक

राजधानी में युवक की गोली मारकर हत्या, कर्णावती सड़क मार्ग रेलवे ट्रैक के नजदीक से शव बरामद

रघुनाथपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है कभी बड़ा हादसा

Leave a Reply

error: Content is protected !!