ब्रह्म विद्यालय आश्रम से परमहँस दयाल समाधि से निकला पदयात्रा

ब्रह्म विद्यालय आश्रम से परमहँस दयाल समाधि से निकला पदयात्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मंगलवार को अहले सुबह माँझी के नंदपुर स्थित ब्रह्म विद्यालय आश्रम से परमहँस दयाल समाधि पदयात्रा निकाली गई। स्वामी सत्यानन्द जी महाराज के संयोजकत्व में छपरा शहर के रौजा तक के लिए निकाली गई पदयात्रा में उनके हजारों महिला व पुरुष अनुयायी शामिल हुए। नंदपुर आश्रम से निकली पदयात्रा में शामिल अनुयायी परमहँस दयाल जी महाराज की जय का उदघोष कर रहे थे।

दर्जनों अलग अलग आश्रमों से पहुँचे अनुयायी अपने अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे। पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अलग अलग वाहनों पर सवार गायक मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा था। पदयात्रा आश्रम से निकलकर माड़ीपुर तथा नटवर सेमरिया के रास्ते होकर कोपा पहुँची

तथा फिर आगे चलकर देवरिया पहुँची जहाँ श्रद्धालुओं को ग्रामीणों द्वारा अल्पाहार कराया गया ततपश्चात पदयात्रा में शामिल अनुयायी छपरा राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित स्वामी परमहँस दयाल विषयक ब्याख्यान में शामिल होने रवाना हो गए।

यह भी पढ़े

पुलिस ने लूटपाट मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

84.5 ग्राम स्मैक व रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार के 13 शहरों में शुरु होगी टैक्सी कैब सेवा, सारण भी शामिल

अब सिवान में ही मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा हर प्रकार का ईलाज

बटुक के जीवन में बढ़ोतरी का उत्सव है उपनयन संस्कार।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!