Breaking

रेप पीड़िता से मिला लोजपा शिष्टमंडल, पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

रेप पीड़िता से मिला लोजपा शिष्टमंडल, पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर सारण जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने एक शिष्टमंडल के साथ मशरक के हनुमानगंज में बीते सप्ताह पहले हुए अनूसूचित जाति की नाबालिक के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की जांच के एवं पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दिया एवं परिवार को यथा संभव मदद करने की बात कही।

मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान से पीड़िता के दादा से बात करवाई गई और प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने भी यथासंभव मदद करने की बात कही। मौके पर सांरण जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सारी जानकारी की रिपोर्ट बना राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भेजीं जाएंगी।

वहीं शिष्टमंडल ने प्रशासन से यथाशीघ्र बाकी अभियुक्तो की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। शिष्टमंडल ने जिला प्रधान नंद किशोर पासवान, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष पूर्णेदु सिंह, जिला उपाध्याय कमलेश पांडे, कार्यालय प्रभारी कौशल किशोर सिंह, छपरा महानगर अध्यक्ष आलोक पांडेय, मसरख नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,गुड्डू पासवान, भाजपा मसरख दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद समेत अन्य शामिल रहें।

यह भी पढ़े

प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शिवलिंग और नंदी प्रतिमा को कराया नगर भ्रमण, भजनों पर झूमे भक्त

विश्व जनसंख्या दिवस पर युवा एवं बच्चे भी जागरूक नजर आए 

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया गुप्त नवरात्र को मोक्ष की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!