सिससवन की खबरें : बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के भागर गांव में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताते चले कि घायल की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासीअनिल भगत उर्फ भोला भगत मुंसी जी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में ग्रामीण पप्पू यादव द्वारा जानकारी दी गई।
आशा दिवस कार्यक्रम का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को आशा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ उनका महत्व बताया गया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र से एक संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया गया।
नंदा मुड़ा गांव से शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार।
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नंदा मुड़ा गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदा मुड़ा गांव निवासी मिथलेश राम के रूप में हुई है।आरोपी मिथलेश राम का पुलिस ने सिसवन के रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जहां से शराब पीने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिथलेश राम पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।
बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। घायल रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पड़हिया गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे व उसकी पत्नी विभा देवी शामिल है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।जहां पर विभा देवी को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर किया गया है।
मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति नयागांव निवासी रामनाथ साह का पुत्र फेकन साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
जीरो डोज से वंचित बच्चों के सर्वे का प्रशिक्षण शुरू
सरकारी विद्यालयों में FLN दिवस मनाया गया
बाबा गरीबनाथ मंदिर धनौरा से कांवरियो का जत्था देवघर के लिए प्रस्थान किया
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
जमीन के टुकड़े के लिए दरिंदा बन गया भाई.. मां, सगे भाई सहित परिवार के 5 लोगो का कर दिया हत् या