पटना में नट गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार:1.59 लाख कैश, जेवरात

पटना में नट गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार:1.59 लाख कैश, जेवरात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

मोबाइल और हथियार बरामद; लूटपाट और डकैती मामले में थी तलाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना पुलिस ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में रात्रि के समय लूटपाट और डकैती करने वाले नट गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिला सदस्य भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं रेकी का काम करती थीं। अपराधियों के पास से 1,59,000 रुपए नगद, जेवरात, बर्तन, मोबाइल और हथियार बरामद हुआ है।

रात के समय बड़ी वारदात को दिया था अंजाम जानकारी के मुताबिक पटना के परसा बाजार, गोपालापुर, गौरीचक, दीदारगंज, बाईपास सहित कई जगहों पर रात्रि के वक्त कई बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस गिरोह के सदस्यों से ग्रामीण, आम लोगों के साथ, पुलिस भी काफी परेशान थी।

अपराधियों की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार गिरफ्तारी के लिए पटना के सिटी एसपी भरत सोनी ने कई थानों के पदाधिकारियों के साथ एक टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मुख्य सरगना फिरोज नट और धर्मेंद्र नट से कड़ाई से पूछताछ की गई तो अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। अपराधियों की निशानदेही पर पिंटू नट, अशोक नट, कारू नट, भेलू नट, बीटन नट, अशोक शर्मा, दुर्गा देवी और रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े

लूटपाट में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुख्यात साइबर अपराधी प्रदीप मंडल समेत पांच दोषियों को 5-5 साल की सजा

विधानसभा घेराव करने गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

बिहार में पेपर लीक पर 10 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना: एंटी-पेपर लीक विधेयक विधानसभा से पास

हवन,पूजनादि के साथ अखंड अष्टयाम का हुआ समापन

जमुई में हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने दो युवकों का किया अपहरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!