Breaking

भारत ने हॉकी में लगातार दूसरी बार जीता ओलंपिक कांस्य पदक

भारत ने हॉकी में लगातार दूसरी बार जीता ओलंपिक कांस्य पदक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत और स्‍पेन के बीच गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में मेंस हॉकी का ब्रॉन्‍ज मेडल मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने वापसी और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त हासिल की। भारत के लिए एक भार फिर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागा। इस क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं होने दिया और अंत 2-1 से जीत दर्ज की।

भारत ने दोहराया इतिहास

बता दें कि ओलंपिक में यह भारत का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। यह दूसरी बार है जब भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने साल 1968 और साल 1972 में भी लगातार हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

लंबे समय के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक हॉकी में जीता था। हॉकी में ओलंपिक में भारत का ये 13वां मेडल है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। भारत के गोलकीपर और अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पीआर श्रीजेश ने भारत के लिए कई गोल इस मैच में बचाए।

एक समय भारत की टीम के सामने कोई भी दूसरी टीम टिकती नजर नहीं आती थी. 1928 से लेकर 1980 के बीच खेले गए ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 8 ओलंपिक गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज है. साल 1980 में आखिरी बार गोल्ड जीतने के बाद भारत किसी भी फाइनल में नहीं पहुंचा है.

भारत का ओलंपिक में प्रदर्शन
ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक कुल 8 गोल्ड, 3 कांस्य और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया है. भारत ने साल 1928 में पहली बार एम्स्टर्डम ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद 1932, 36, 48, 52, 56, 64 और 1980 में गोल्ड मेडल जीता. साल 1960 में भारतीय टीम ने सिल्वर जीता था जबकि 1968, 72 और 2020 में कांस्य पदक जीता

 

 

  • Beta

Beta feature

Leave a Reply

error: Content is protected !!