Breaking

टोल-प्लाजा मैनेजर से रंगदारी मांगने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

टोल-प्लाजा मैनेजर से रंगदारी मांगने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

सुपौल के किशनपुर थाने में एफआईआर दर्ज, अन्य अपराधियों की खोज जारी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के सुपौल के एनएच-57 पर स्थित कोशी टोल प्लाजा के मैनेजर के साथ मारपीट करने और एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा के मैनेजर संजय कुमार झा ने किशनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं प्राथमिक दर्ज करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार मैनेजर मधुबनी जिले के झंझारपुर का निवासी है।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को रात के करीब साढ़े दस बजे एक ब्लैक कार से कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगे। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो सभी भाग निकले। इसके बाद दूसरे दिन सभी अपराधी दुबारा उसको खोजते हुए आए और धमकी देने लगे।उन लोगों ने एक लाख रुपए रंगदारी देने की मांगी की थी।

किशनपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि मैनेजर संजय कुमार झा के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। इसमें राम बहादुर यादव और सुरेश यादव दो नामजद समेत तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। फिलहाल राम बहादुर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह  भी पढ़े

हर उम्रदराज महिला में उसे अपनी सौतेली मां का अक्स दिखता था और इसीलिए वह चुन-चुनकर महिलाओं की हत्या करता? साइको किलर कुलदीप की कहानी

पत्नी ने शराबी पति की पत्थर से सिर कूटकर की निर्मम हत्या 

बिहार में 644 दारोगा का ट्रांसफर, मुख्यालय ने जारी की सूची; जानिए कौन-कौन हैं

सीबीआई ने ईडी के एक अफसर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

गांजा पीना है 50 रुपए दो’, दोस्त ने मना किया तो 5 साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला था, सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की आंखों में धूल झोंक बना रहे मौत का सामान

जैव विविधता के संरक्षण का महान संदेश देता है नागपंचमी का त्योहार

बांग्लादेश की उथल-पुथल का भारत पर क्या प्रभाव होगा?

राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूजीलैंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!