Breaking

बिहार पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिहार पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान ( बिहार):

पर्यावरण व वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इसी कड़ी में बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय जोगापुर के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता,मध्य विद्यालय पहाड़पुर राजाराम मांझी और मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के एचएम रमेश प्रसाद की देखरेख में विशेष तौर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

 

साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। साथ ही अन्य सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के अन्य कई विद्यालयों में स्कूली बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।बीइओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की चेतना विकसित करने और जन जागरुकता लाने के लिए वर्ष 2012 से ही बिहार पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है और आमजन में हरियाली योजना के तहत चेतना जागृत की जाती रही है।

 

शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रकृति को बचाने व इसे समृद्ध करने के लिए 11 सूत्री संकल्प दिलाये गये। इसी कड़ी में मवि दीनदयालपुर मेंं एचएम रमेश प्रसाद के नेतृत्व में बच्चों को संकल्प दिलाया गया.जिनमें प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना, उसकी देखभाल करना,अपने आसपास के तालाब, नदी, पोखर व अन्य जल स्त्रोतों को प्रदूषित नहीं करना आदि शामिल है।

 

इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना, अपने घर ,विद्यालय आसपास में वर्षा के जल संचय के लिए अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करना, आवश्यकता अनुसार बिजली का उपयोग, अपने घर, विद्यालय व आस-पड़ोस को स्वच्छ रखना, कपड़े व कागज के थैले का उपयोग, प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने आदि का संकल्प दिलाया गया।इस मौके पर शिक्षक अमरनाथ महतो,इंद्रजीत प्रसाद, राजेश कुमार, मंकेश्वर सिंह,अरुण सिंह, बच्चालाल सिंह, मदनकिशोर प्रसाद, गीता कुमारी, रेणु कुमारी, पुष्षा कुमारी, ज्ञानती  कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!