विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ICT लैब का किया उद्घाटन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ICT लैब का किया उद्घाटन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण (बिहार):

सारण जिला के पानापुर प्रखंड के बेलौर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर, सारण में ICT लैब का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।प्रधानाध्यापक  संतोष कुमार वर्मा ने रिबन काट कर इस लैब का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा की इससे लैब के माध्यम से इस ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चो को गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेगी।

वरीय शिक्षक विजय कश्यप ने कहा की आज के आधुनिक समय में गुनवता पूर्ण शिक्षा के लिए कंप्यूटर की जानकारी हर किसी को जरूरी है।इसके बिना अब एक कुशल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हाई स्कूल शिक्षक ओमप्रकाश मांझी ने कहा की कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।

महिला शिक्षिका श्रीमती रेणु पटेल ने कंप्यूटर शिक्षा को जीवन का आधार बताया वहीं हाई स्कूल शिक्षक विजय कुमार यादव ने कहा की कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों को जोड़ना बहुत ही जरूरी था। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सोनू कुमार यादव ने कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय के बच्चों को दक्ष बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण सुधीश वर्मा,प्रिया सिंह,खुशबू कुमारी,अमित पांडेय,अजय रजक, नवीन रविदास,सूर्यांस,विकास कुमार,मुराद आलम,नंदू सिंह, जैबून नेशा,नीलू मिश्रा आदि सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल रहे।

यह भी पढ़े

शराब के नशे मे पांच युवक गिरफ्तार

पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम  30को

मृतक के पति ने एसपी दफ्तर में किया हंगामा , हरकत में आई पुलिस ने माँ बेटे को किया गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :  भाकपा माले के कार्यकर्ताओं  ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!