Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 पाकिस्तान में मारे गए 39 पंजाबी, अब जवाबी ऐक्शन में 12 बलूच उग्रवादियों का कत्ल - श्रीनारद मीडिया
Breaking

 पाकिस्तान में मारे गए 39 पंजाबी, अब जवाबी ऐक्शन में 12 बलूच उग्रवादियों का कत्ल

पाकिस्तान में मारे गए 39 पंजाबी, अब जवाबी ऐक्शन में 12 बलूच उग्रवादियों का कत्ल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हिंसा की दो घटनाओं में पंजाब के रहने वाले 39 लोगों को मार डाला गया। एक मामले में तो बलूचिस्तान के मूसाखेल में हाईवे पर कई गाड़ियों को रोका गया और उनसे उतरे पंजाबी मूल के लोगों को मार डाला गया। इन लोगों को मारने से पहले आईडी कार्ड चेक किए गए और यह पता लगने के बाद मार डाला गया कि वे पंजाबी हैं।

इसके अलावा एक अन्य घटना में भी 16 लोगों की हत्या कर दी गई। इन हमलों की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली है। यह बलूच उग्रवादियों का संगठन है, जो अकसर पंजाबी मूल के लोगों को निशाना बनाता रहता है।इस बीच पाकिस्तान की सेना ने बलूच विद्रोहियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह से अब तक 12 उग्रवादियों मार गिराए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि बलूचिस्तान में आतंकियों ने कई जगहों पर कायरना वारदातों को अंजाम दिया है। इन हमलों का मजबूती के साथ सुरक्षा बलों ने जवाब दिया है और अब तक चलाए गए ऑपरेशन में 12 को ढेर किया है। बता दें कि रविवार की रात को बलोच लिबरेशन आर्मी ने मस्तंग, कलात, पासनी, संतसार में पुलिस थानों पर हमले किए थे।

इन हमलों की जिमेमेदारी लेते हुए संगठन ने कहा कि हमने कुछ और जगहों पर भी अटैक किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को ईरान से जोड़ने वाली रेल लाइन को भी निशाना बनाया गया है। दरअसल बलूचिस्तान में पाकिस्तान के निर्माण के दौर से ही अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। बलूचों का मानना है कि पाकिस्तान उनके संसाधनों का तो दोहन करता है, लेकिन वहां विकास नहीं होता।

चीन के साथ मिलकर ग्वादर पोर्ट समेत कई और परियोजनाओं पर भी यहां काम चल रहा है। इनके विरोध में भी बलूच उतरे हैं। यही नहीं इसके विरोध में वह अकसर पंजाबियों पर अटैक करते हैं। दरअसल उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर पाकिस्तानी पंजाब के लोगों का अवैध कब्जा है। इसके चलते उनका शोषण हो रहा है। इस साल कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब पंजाब के लोगों को बलूचिस्तान में निशाना बनाया गया। इसके अलावा कई बार तो चीनी नागरिकों पर भी हमले हुए हैं। एक हमले में तो 9 चीनी इंजीनियर मारे गए थे।

यह भी पढ़े

हत्या कांड का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त महज 8 घंटा के अंदर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से गंगा के रास्ते बिहार आई नाव, मनेर पुलिस ने ली तलाशी तो नजारा देख खुली रह गईं आंखें

पूर्णिया में शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर; बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को पकड़ा था

लखीसराय जिले के डीएम रजनीकांत ने स्वैतच्छिक सेवानिवृत (वीआरएस) ले लिया, एसपी काम्या मिश्रा IPS ने भी मांगा है वीआरएस

पटना DM के आदेश से जिले में 76 स्कूल बाढ़ के कारण बंद

हत्या के 60 दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं:नेपाल में छिपे होने की आशंका; पटना में गला दबाकर बुजुर्ग महिला को मार डाला था

Leave a Reply

error: Content is protected !!