Breaking

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कहा -: भाजपा पार्टी नही परिवार, यहां शीर्ष नेतृत्व और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता को सम्मान बराबर।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

भाजपा कोई पार्टी नही बल्कि एक परिवार है, यहां नेता और कार्यकर्ता में कोई भेदभाव नहीं होता। पार्टी में जितना अधिकार और सम्मान शीर्ष नेतृत्व का उतना हीं एक पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता का। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ट नेता सह अधिवक्ता और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बेलागंज विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर जाति, वर्ग और समुदाय की पार्टी है। जहां हर लोगों को समान अधिकार और सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बेलागंज विधानसभा के लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सबल और मजबूत बनाएं। ताकि देश विश्व स्तर पर विकासशील से ऊपर उठकर विकसित देशों के श्रेणी में खड़ा हो सके। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की दिलायी।

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान बेलागंज विधानसभा प्रभारी भाजपा के वरिष्ट नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार के नेतृत्व में चाकंद स्थित जनता पुस्तकालय से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। उसके उपरांत बेलागंज और पाईबिगहा में भी बड़ी संख्या के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

मौके पर बेलागंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, अशोक कुमार, राखी वर्मा, बिरजू कुमार उज्ज्वल, मंडल उपाध्यक्ष उदय कुमार, कुन्नू वर्मा, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं जनता पुस्तकालय चाकंद में बद्री प्रसाद, विनोद पासवान, बसंत प्रसाद, नंद यादव, दीपक रजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनता उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!