Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
25 हजार का इनामी मुंबई से अरेस्ट:समस्तीपुर पुलिस को आरोपी के मलाड़ में रहने की सूचना मिली, 2 सालों से चल रहा था फरार - श्रीनारद मीडिया

25 हजार का इनामी मुंबई से अरेस्ट:समस्तीपुर पुलिस को आरोपी के मलाड़ में रहने की सूचना मिली, 2 सालों से चल रहा था फरार

25 हजार का इनामी मुंबई से अरेस्ट:समस्तीपुर पुलिस को आरोपी के मलाड़ में रहने की सूचना मिली, 2 सालों से चल रहा था फरार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

समस्तीपुर जिला की एसआईटी ने जिले के कुख्यात 25000 का इनामी बदमाश दीपक कुमार को मुंबई के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुंदर नगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दीपक उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेश पट्टी गांव के नागेश्वर सिंह का पुत्र बताया गया है। दीपक को गिरफ्तार करने के बाद जिला पुलिस की टीम उसे मुंबई से रविवार शाम समस्तीपुर लेकर पहुंची।

अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दीपक कुमार पर जिले के दलसिंहसराय एवं विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं में इसकी संलिप्तता सामने आई थी।लेकिन यह पिछले दो सालों से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा इस पर 25000 का इनामी घोषित किया गया था। ‌

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर यह जानकारी हुई कि दीपक मुंबई के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुंदर नगर चौराहा के पास पहचान छुपा कर रह रहा है ।वहां वह मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान घर पर आए फोन के आधार पर पुलिस को उसके मुंबई में होने की पुख्ता जानकारी मिली। जिसके बाद जिला पुलिस की टीम को वहां भेजा गया था।

डीएसपी ने बताया कि मुंबई के मालाड़ थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराधी की गिरफ्तारी होने से दलसिंहसराय और विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में हो रही लूट की घटनाओं पर लगाम लगेगी। अब भेजा जाएगा जेल डीएसपी ने बताया कि दीपक को समस्तीपुर लाए जाने के बाद अब पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक ने कई अह्म सुराग भी दिया है। जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही इसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़े

महाराजगंज प्रखंड स्थित बंगरा एचडब्ल्यूसी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के लिए किया गया चयनित 

बिहार में बाढ़ से 12.67 लाख आबादी प्रभावित

रघुनाथपुर : अस्पताल उद्घाटन के समय अस्पताल का नया भवन बनवाने के लिए संघर्ष करने वाले राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का नाम नहीं  भुलाया जा सकता

सिसवन के महादेव सिंह छठ घाट पर  नहाने के क्रम में  वृद्ध पानी में बहा

Leave a Reply

error: Content is protected !!