जिलाधिकारी ने मैरवा में लगाया जनता दरबार,

मैरवा, सीवान, बिहार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को मैरवा के प्रखंड सभागार में जनता  दरबार में’कार्यक्रम का आयोजन किया। जनता दरबार कार्यक्रम में मैरवा प्रखंड के साथ-साथ नौतन एवं गुठनी प्रखंड के लोगो को भी बुलाया गया था।जनता दरबार में आवास योजना,  मनरेगा,  राशन कार्ड, भूमि विवाद, आईसीडीएस, विद्युत विपत्र,  म्यूटेशन, पेंशन,  नल-जल योजना, सड़क आदि से संबंधित दो सौ से अधिक परिवाद पत्र प्राप्त हुए। परिवाद पत्र की समस्याओं को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से सुनकर उसके तत्काल निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। अनेकों मामलें का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया गया। अंचल के राजस्व कर्मचारी को गंभीर आरोप के कारण तत्काल प्रभाव से जिला पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया। अनेकों योजनाओं से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी के द्वारा जांच करने का आदेश भी दिया गया। जिला पदाधिकारी के प्रखंड में आने से प्रखंड वासियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। समस्याओं के समाधान होने पर परिवादकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!