नहर में कूद कर जान देने जा रही महिला को थानाध्यक्ष ने बचाया

नहर में कूद कर जान देने जा रही महिला को थानाध्यक्ष ने बचाया
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

 

यूपी के अयोध्‍या जनपद के मवई  थानाध्यक्ष ने गुरुवार को नहर में कूद कर जान देने जा रही महिला को पकड़ कर उसकी जान बचा ली।थानाध्यक्ष की इस प्रकार के साहसिक कार्य की लोगों ने भूरि भूरि प्रसंशा की है।हुआ यूं कि थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी दुर्गा प्रतिमा स्थल देखने ग्राम संडवा जा रहे थे।

जब उनकी गाड़ी रानेपुर पुल पर पहुंची तो अचानक थानाध्यक्ष की नजर नहर के किनारे महिला पर पड़ी।महिला पैर से चप्पल निकाल कर नहर में कूदने ही वाली थी।

थानाध्यक्ष ने महिला की मंशा भांप ली और तत्काल गाड़ी रोक कर उसके पास पहुंच कर उसे नहर में कूदने से बचा लिया।थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि महिला घरेलू मामले से पीड़ित थी उसके आंख से आंसू निकल रहे थे। उसने नहर में कूद कर जान देने का फैसला कर लिया था।थानाध्यक्ष ने महिला तथा उसके पति को थाने बुलाकर समझा बुझा कर समझौता कराकर थाने से वापस घर भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी के इस कार्य की क्षेत्र में लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : 127 किलोग्राम चांदी जैसे आभूषण के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्ता्ता

 महाराजगंज में संकुल स्तरीय मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

उज्जैन महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार, 2 लोगों की मौत, कई घायल

जीविका समूह की दीदियों ने अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में विधायक ने रैली निकाली

Leave a Reply

error: Content is protected !!