जीविका की वार्षिक आम सभा संपन्न, वक्ताओं ने जीविका दीदियों के कार्यों को सराहा

जीविका की वार्षिक आम सभा संपन्न, वक्ताओं ने जीविका दीदियों के कार्यों को सराहा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड स्थित समृद्धि सीएलएफ में सीएलएफ अध्यक्ष कुसुम मिश्रा की अध्यक्षता में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा, अध्यक्ष कुसुम मिश्रा, सचिव लालती देवी, क्षेत्रीय समंवयक रविरंजन कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसका सफल संचालन क्षेत्रीय समंवयक रविरंजन कुमार ने किया।

 

वार्षिक आमसभा ने इस वर्ष के लेखा-जोखा का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न समूहों की दीदीयों द्वारा नशाबंदी व स्वच्छता अभियान से जुडे गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री झा ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदियों ने कार्य कलापों से कई सामाजिक जड़ताओं को तोड़कर मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विकास में जीविका दीदियों ने महत्वपूर्ण निभाया है।

 

स्वच्छ भारत मिशन, शराबबंदी, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों की सफलता में जीविका दीदियों की अहम् भूमिका रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा-दशा तय करने में भी इनकी महती भूमिका रही है। एसबीआई बड़हरिया के बैंककर्मी सुबोध कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपनी कर्मठता से अपने आर्थिक उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय समंवयक रविरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष लीलावती देवी,नीरा देवी, अखिलेश पंडित, रंजीत श्रीवास्तव, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार, पूजा देवी,प्रमिला देवी,सुमन देवी सहित दर्जनों जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े

तीन अक्‍टूबर को सांसद सिग्रीवाल 108  दुर्गा सप्तशती पुस्तक का  करेंगे वितरण

सिधवलिया की खबरें : सीओ ने छड़की बाँध का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया

कपिल पंजाबी – ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 में बेस्ट फैशन कोरियोग्राफर

साहिब दरबार आश्रम बिलरियागंज में में वार्षिक महोत्सव का आयोजन 

बैग में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गई 9वीं की छात्रा, कैंपस में मचा हड़कंप; अब पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार में अब क्रिमिनल्स की खैर नहीं, आरा पहुंचे डीजीपी ने SP-DSP को दे दिया ये ऑर्डर

सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 24 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!