बिहार की 21 नदियां लाल निशान से ऊपर

बिहार की 21 नदियां लाल निशान से ऊपर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार की 21 नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही हैं। बीते 48 घंटे में चार नदियां खतरे के निशान के ऊपर पहुंचीं। इनमें से कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। कई नदियां खतरे के निशान से डेढ़ मीटर तक ऊपर पहुंच गयी हैं। पिछले दिनों नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों में अचानक उफान की स्थिति पैदा हो गई। इधर उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में नदियां नरम हुई हैं। इसके साथ लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, सीतामढ़ी और दरभंगा में बागमती और अधवारा सूमह की नदियां फिर बढ़ने लगी है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

सीतामढ़ी में बागमती व अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में शुक्रवार को फिर वृद्धि शुरू हो गयी है। बागमती नदी सोनाखान व कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं अधवारा सुंदरपुर व पुपरी में खतरे के निशान से ऊपर है। लखनदेई नदी के जलस्तर में भी काफी वृद्धि हुई है। इससे बथनाहा, डुमरा व रुन्नीसैदपुर प्रखंड के खेतों में पानी फैल रहा है। शहर के बीचोंबीच बहने वाली लखनदेई नदी के उफनाने से निचले इलाके में पानी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

उधर, बेलसंड व रुन्नीसैदपुर में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। बेलसंड नगर पंचायत के चार वार्ड व एक दर्जन गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। रुन्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय से पानी उतर गया है लेकिन मानिकचौक, मोरसंड, गैघट के खेतों में पानी भरा है। बिजली विभाग युद्ध स्तर पर विद्युत आपूर्ति शुरू करने में जुटा है। रुन्नीसैदपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। अन्य जगहों पर तार व पोल लगाने का कार्य जारी है।

दरभंगा में भी बागमती और अधवारा का जलस्तर बढ़ने से हनुमाननगर और हायाघाट प्रखंड के नए इलाकों में पानी फैलने लगा है। बाढ़ से इन दोनों प्रखंडों के एक दर्जन से अधिक गांवों के 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।

नेपाल ने फिर गंडक-कोसी में छोड़ा पानी

नेपाल ने शुक्रवार को भी कोसी बराहक्षेत्र, वीरपुर बराज और वाल्मिकी नगर बराज में पानी छोड़ा है। गुरुवार को भी पानी छोड़ा था। भागलपुर में गंगा और कोसी का डाउन स्ट्रीम होने से यहां फिर से स्थिति बिगड़ने की नौबत आ गई है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण सेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि बराह क्षेत्र में शुक्रवार को कुल 1,99,825 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!