लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाकर जनता ने लिया सही फैसला : नवीन जिन्दल।

लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाकर जनता ने लिया सही फैसला : नवीन जिन्दल।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर सांसद नवीन जिन्दल ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

कुरूक्षेत्र : हरियाणा विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। सांसद नवीन जिन्दल ने भाजपा की इस प्रचंड जीत का श्रेय हरियाणा की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया है। सांसद नवीन जिन्दल, नायब सिंह सैनी और दूसरे उम्मीदवारों को बधाई देने हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचे।

उन्होंने जीत के जश्न में अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है। यह जीत हमारे लिए सिर्फ एक चुनावी सफलता नही है बल्कि यह जनता- जनार्दन के मन की आवाज है। हमारी सरकार ने हमेशा विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है। इस जीत के साथ हम और अधिक संकल्पित हैं कि हम हरियाणा को विकास के नए आयाम पर ले जायेंगे।

उन्होंने कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरे कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने भाजपा पर भरोसा किया । मैंने जनता के बीच जाकर भाजपा के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया था। अब हम सभी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेगे।

इस अवसर पर नायब सिंह सैनी ने नवीन जिन्दल को गले लगा कर शुभकामनाएं सांझा की। सांसद नवीन जिन्दल ने नायब सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!