Breaking

बिहार में पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, दशहरा के अगले दिन बड़ी वारदात

बिहार में पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, दशहरा के अगले दिन बड़ी वारदात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद  मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में दशहरा के अगले ही दिन अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी है। जिले के मीनापुर के गंगटी चौक पर बाइक से आए दो बदमाशों ने रविवार सुबह पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार को गोली मार दी। एक गोली घुटने में लगी है, जबकि दूसरी गोली कान के बगल से निकल गई।

 

बैरिया के माँ जानकी अस्पताल में पैक्स अध्यक्ष को भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गंगटी चौक को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया है। पुलिस से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।बताया गया कि शनिवार की रात मेला में पैक्स अध्यक्ष से पान दुकान पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर मामला खत्म करा दिया था। आरोप है कि रात में हुई विवाद के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है।

 

छोटू कुमार दुकान पर सुबह में पहुंचा ही था कि बाइक से आए बदमाशों ने गोली,मारी। घटना को मेला में हुए विवाद और नवंबर में होने वाले पैक्स चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। थानेदार संतोष रजक ने बताया कि घटना को लेकर पैक्स अध्यक्ष से जानकारी लेकर गोली मारने के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है।इधर जिले के ही कुढ़नी के अजीतपुर चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव सड़क किनारे से मिला है। दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके से बाइक बरामद की गई है। मृतक की पहचान सुपना निवासी लखींद्र सहनी के पुत्र अमरजीत कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली मेमजदूरी का काम करता था। पर्व में घर आया था। शनिवार की रात मेला देखने निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया था। सुबह में शव मिला।

यह भी पढ़े

घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

हाजीपुर के रावण वध में उमड़ी भारी भीड़, बना था लंकापति का 55 फीट ऊंचा पुतला

डाक व्यवस्था जनमानस के लिए जीवन रेखा है,कैसे?

पराली जलने से रोकने को तैनात की गईं 26 केंद्रीय टीम

सीवान में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मोबाइल छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारी

हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

शहरीकरण के असर का अध्ययन करने के लिए होगा सम्मेलन

Leave a Reply

error: Content is protected !!