Breaking

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉकी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉकी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

यात्रा बिहार के सभी 38 जिलों समेत 5 राज्यों से होकर गुजरेगी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा की बस में साथ जाने वाली एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपी। मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री, वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

सीएम नीतीश ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गई बस का भी मुआयना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को विदा कर यात्रा का शुभारंभ किया। आपको बता दें बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

आपको बता दें राजगीर में 11 से 20 नवंबर को होने वाली महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होना है। जिसकी टैगलाइन ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ है।11 से 20 नवंबर तक राजगृह में रोजाना शाम तीन बजे से साढ़े सात बजे तक तीन मैच होंगे। हर दिन का अंतिम मैच भारत व अन्य देश से होगा। मैच में भारत के अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, जापान व मलेशिया की टीमें खेलेंगी। इनमें चार देश बौद्ध धर्मावलंबी हैं।

सूबे के सभी 38 जिलों में हॉकी गौरव यात्रा सड़क मार्ग से होकर जाएगी। इस दौरान वहां के प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी, डीसीसी, खेल पदाधिकारी व संघ संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा जिलेभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। वहां के जिला खेल पदाधिकारी व डीएम के बनाये रूट चार्ट के अनुसार यात्रा में शामिल लोग ट्रॉफी ले जाएंगे। सूबे के सभी जिलों से होते हुए यात्रा 7 नवंबर को नालंदा पहुंचेगी। इसके बाद सभी प्रखंडों व खिलाड़यिों से संबंधित गांवों से होते हुए 10 नवंबर की शाम में राजगृह पहुंचेगी। अगले दिन हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के कुछ समय पहले क्रिकेट स्टेडियम जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!