शारदीय नवरात्र पर आयोजित दस दिवसीय सर्वोदय मेला का समापन समारोह के साथ हुआ

शारदीय नवरात्र पर आयोजित दस दिवसीय सर्वोदय मेला का समापन समारोह के साथ हुआ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर (बिहार):

गुलाम देश मे जहाँ महिलाओ को पढ़ने का अधिकार नही था पढ़ने से रोका गया उस दौरान साबित्री बाई फुले शेख फातिमा जैसी महान देवी के कड़े संघर्ष के बदौलत नारी आज स्वालम्बी हो सकी है।भले हम नारी शक्ति के रूप में दुर्गा सरस्वती लक्ष्मी का पूजन क्यो न करे।इस लिए देश उन्हें प्रथम शिक्षिका का उपाधि प्रदान किया है।उक्त बातें पूर्व मंत्री बसावन भगत कुशवाहा ने गुरुवार की देर सन्ध्या प्रखंड के धर्मपुरजाफ़र पंचायत स्थित जवाहर बाग में आयोजित दस दिवसीय सर्वोदय मेला के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहाँ।उन्होंने कहा देश मे डॉ अम्बेडकर महात्मा ज्योतिबा फुले का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

 

इनलोगो के ही संघर्ष के बदौलत हमलोग आजाद देश मे पैदा हुआ ।दुर्गा जुल्म के विरुद्ध लड़ाई लड़ी होगी।मा बहनो के साथ जुल्म हो रहा है ।इसके विरुद्ध जो आवाज बुलंद कर लड़े वही दुर्गा होती है।महिला अब अबला नही सबल हो गई है।आज हर क्षेत्र में महिलाओं का स्थान है।जबाना बदला है।बेटा से बेटिया अब कम नही है।इनके साथ भेद नही करे।देश की बेटियां अपने स्वभिमान आत्म रक्षा देश की रक्षा के लिए उन्हें लड़ना सीखनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा भले पाव में चपल न हो बच्चो के हाथों में किताब अवश्य होनी चाहिए।पेट काटकर बेटा बेटियों को शिक्षा देनी पड़े, दीजिये।बेटियों के बिकाश के लिए सरकार हर अनुदान दे रही है।समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य महामाया प्रसाद बिनोद ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत मेला समिति के सचिव अनमोल कुमार सिंह द्वारा आये अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया गया।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्षा ललिता कुशवाहा ने कहा दसहरा में दस दिनों के दस अवगुणों को दूर करने का यह दिन होता है।

 

मेला आपसी सौहार्द के साथ मिलन स्थल मेला होता है।मेला के सदस्य ब्रिज किशोर सिंह ने कहा कि यह मेला आजादी के पूर्व से आयोजित होते रहा है।जिसका उद्घाटन देश के कैबिनेट मंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक करते आये है।कई जनप्रतिनिधि घोषणा के बावजूद मेला के बिकाश में कोई योगदान नही दिया।इस मौके पर किरण गुप्ता महिला मोर्चा नेत्री भाजपा नेता ललन कुशवाहा राजद नेता देवेंद्र शर्मा नवीन पूरी पंकज कुमार पप्पू सिंह ब्रिज किशोर सिंह जुगल प्रसाद सिंह बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा
आदित्य सिंह प्रिंस सिंह पैक्स अध्यक्ष अजित कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

शराब के बड़े खिलाड़ी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं,क्यों?

शराब जहरीली क्यों हो जाती है?

 चोरी के मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त  गिरफ्तार

बिहार में गोलियों की तड़तड़ाहट, मुजफ्फरपुर में सोते शख्स के ऊपर फायरिंग

मार देब गोली थनवे पर..का विडियो तेजी से फैला!

सीतामढ़ी में बैरगनिया थाना के थानेदार ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव

Leave a Reply

error: Content is protected !!