झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भाजपा ने झारखंड चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से जबकि गीता कोड़ा को जगनाथपुर से टिकट दिया गया है। मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगीं।

चंपाई सोरेन के बेटे को भी मौका
भाजपा ने चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भी उम्मीदवार बनाया है। बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू की राजनीतिक इंट्री हुई है। मीरा मुंडा को पोटका से जबकि पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार बनाया गया है।

हेमंत के खिलाफ कौन? मंथन जारी
बीमार चल रहे सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की जगह उनक पत्नी तारा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। बरहेट सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभी किसी को नहीं उतारा गया है। सूत्रों की मानें तो हेमंत के खिलाफ किसी दमदार उम्मीदवार को मौका दिया जा सकता है।

कल्पना सोरेन के सामने मुनिया देवी को मौका
भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है। कोडरमा, निरसा, छतरपुर से महिला विधायकों दोबारा मौका दिया गया है। पिछली बार झरिया से पूर्व विधायक रागिनी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा ने उनको भी भाजपा ने मौका दिया है। भाजपा ने गांडेय में कल्पना सोरेन के खिलाफ मुनिया देवी को मैदान में उतारा है।

         सीट—उम्मीदवार

  • धनवार बाबूलाल मरांडी
  • राजमहल अनंत ओझा
  • बोरियो (एसटी) लॉबिन हेंब्रम
  • लिटिपाड़ा (एसटी) बाबूलन मुर्मू
  • महेशपुर (एसटी) नवनीत हेंब्रम
  • शिकारीपाड़ा (एसटी) परितोष सोरेन
  • नाला माधवचंद्र महतो
  • जामताड़ा सीता सोरेन
  • दुमका (एसटी) सुनील सोरेन
  • जामा (एसटी) सुरेश मुर्मू
  • जरमुंडी देवेंद्र कुंवर
  • मधुपुर गंगा नारायण सिंह
  • सारठ रणधीर कुमार सिंह
  • देवघर(एससी) नारायण दास
  • पोड़ैयाहाट देवेंद्रनाथ सिंह
  • गोड्डा अमित कुमार मंडल
  • महगामा अशोक कुमार भगत
  • कोडरमा नीरा यादव
  • बरकट्ठा अमित यादव
  • बरही मनोज यादव
  • बड़कागांव रोशन लाल चौधरी
  • हजारीबाग प्रदीप प्रसाद
  • सिमरिया(एससी) उज्जवल दास
  • बगोदर नागेंद्र महतो
  • जमुआ (एससी) मंजू देवी
  • गांडेय मुनिया देवी
  • गिरिडीह निर्भय कुमार शाहाबादी
  • बेरमो रवींद्र पांडेय
  • बोकारो विरंची नारायण
  • चंदनकियारी(एससी) अमर कुमार बाउरी
  • सिंदरी तारा देवी
  • निरसा अन्नपूर्णा देवी
  • धनबाद राज सिन्हा
  • झरिया रागिनी सिंह
  • बाघमारा शत्रुधन महतो
  • बहरागोड़ा दिनेशानंद गोस्वामी
  • घाटशिला(एससी) बाबूलाल सोरेन
  • पोटका (एसटी) मीरा मुंडा
  • जमशेदपुर पूर्वी पूर्णिमा दास साहू
  • सरायकेला (एसटी) चंपाई सोरेन
  • चाईबासा (एसटी) गीता बलमुचू
  • मझगांव (एसटी) बड़कुंवर गगराई
  • जगन्नाथपुर (एसटी) गीता कोड़ा
  • चक्रधरपुर (एसटी) शशिभूषण समद
  • खरसांवा (एसटी) सोनाराम बोदरा
  • तोरपा (एसटी) कोचे मुंडा
  • खूंटी (एसटी) नीलकंठ सिंह मुंडा
  • खिजरी(एसटी) रामकुमार पाहन
  • रांची सीपी सिंह
  • हटिया नवीन जायसवाल
  • कांके(एससी) जीतू चरण राम
  • मांडर(एसटी) सन्नी टोप्पो
  • सिसई(एसटी) अरूण उरांव
  • गुमला(एसटी) सुदर्शन भगत
  • विशुनपुर(एसटी) समीर उरांव
  • सिमडेगा(एसटी) श्रद्धानंद बेसरा
  • कोलेबिरा(एसटी) सुजान जोजो
  • मनिका(एससी) हरिकृष्ण सिंह
  • लातेहार(एससी) प्रकाश राम
  • पांकी कुशवाहा शशिभूषण मेहता
  • डाल्टनगंज आलोक चौरसिया
  • विश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी
  • छतरपुर(एससी) पुष्पा देवी भुईंया
  • हुसैनाबाद कमलेश कुमार सिंह
  • गढ़वा सत्येंद्रनाथ तिवारी
  • भवनाथपुर भानु प्रताप शाही

पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर और सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

दो चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवम्बर को मतदान कराएं जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवम्बर को होगी। झारखंड विधानसभा की 81 में से 43 सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दायर किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी जबकि नाम 30 अक्टूबर तक वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव 13 नवम्बर को होगा।

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव में 38 सीटों के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 29 अक्टूबर तक दायर किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी जबकि नाम चार नवम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 20 नवम्बर को मत डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

झारखंड में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.60 करोड़ से अधिक है जिनमें करीब 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इनमें 11.84 लाख मतदाता 18 से 20 आयुवर्ग के तथा करीब 1.14 लाख 85 वर्ष से अधिक के हैं। उभयलिंगी मतदाताओं की संख्या 444 तथा 3.60 लाख मतदाता दिव्यांग हैं। झारखंड में 29563 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। महाराष्ट्र की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल एक जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!