नई दिशा परिवार के तत्वाधान में 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का होगा आयोजन

नई दिशा परिवार के तत्वाधान में 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का होगा आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना सिटी (बिहार):

सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, पटना सिटी में 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का आयोजन किया जा रहा है।
नई दिशा परिवार के संस्थापक सचिव श्री राजेश राज ने बताया कि हर साल उनकी संस्था की ओर से 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष चार दिवसीय सामूहिक छठ व्रत का आयोजन 05 नवंबर से 08 नवंबर को किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छठ व्रत करने वाली सभी 51 महिलाओं के रहने और भोजन की व्यवस्था नहाय. खाय से लेकर पारण तक निशुल्क :की जाती है।

नई दिशा परिवार के मुख्य संरक्षक श्री राजेश बल्लभ ने बताया कि नई दिशा परिवार कार्तिक माह में 51 महिलाओ का सामूहिक छठ के साथ साथ चैती छठ के अवसर पर सूप, नारियल व पूजन सामग्री कर वितरण करता है। उन्होंने बताया की पिछले 16 वर्षो से गिरिराज उत्सव पैलेस इस नेक काम के लिये निशुल्क दिया जाता है।

नई दिशा परिवार के संरक्षक श्री कमलनयन श्रीवास्तव ने बताया कि महापर्व छठ की महिमा अपार है। यही कारण है कि श्रद्धांलुओं की आस्था भी अटूट होती है।

इस बीच बिहार विद्यान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने नई दिशा परिवार को 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का आयोजन किये जाने को लेकर शुभकामना दी है।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है

यह जानकर अति प्रसन्नता हुई कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नई दिशा परिवार के तत्वावधान में 51 महिलाएं गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवरगंज, पटना सिटी में लोक आस्था का महापर्व छठ का व्रत करेंगी। इस अवसर पर सामूहिक रूप से छठ का व्रत धारण करनेवाली छठव्रतियों के लिए नहाय-खाय से पारण तक आवासन व अन्य जरूरी व्यवस्था नयी दिशा परिवार की ओर से की जा रही है। यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। इसके लिए नई दिशा परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें :  जहरीली शराब पीने से एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

बिहारी शिक्षकों की दीपावली पर्व

 सिधवलिया की खबरें : पैक्स चुनाव के सफल संचालन के लिए विभिन्न कोषांगों का हुआ  गठन

हरियाणा सरकार सभी बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन का लाभ प्रदान करे : वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मीडिया अध्ययन विभाग के आशीष ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया

क्या कनाडा नया पाकिस्तान बना गया है?

डेविड हेडली को तो आपने दिया नहीं, अब आप किस मुंह से विकास यादव को मांग रहे है!

Leave a Reply

error: Content is protected !!