रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय में सीता राम कीर्तन आयोजीत

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय में सीता राम कीर्तन आयोजीत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड स्थित बंगरा गांव में स्थापित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में आयोजित सीता राम कीर्तन कार्यक्रम जो कि पूर्व निर्धारित है के क्रम में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान श्री राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कीर्तन मंडली में शामिल पुरोहित सह मुख्य पुजारी धर्मनाथ पाण्डेय ने सम सामयिक सुर ताल पर सीता राम कीर्तन कार्यक्रम को आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुति दी।

दूसरी ओर पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के संस्थापक सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर ने बताया कि सीता राम कीर्तन से आत्म शक्ति का अभ्युदय, व्यक्तित्व निर्माण, सद्चिंतन, सत्कर्म, सद व्ययहार , श्रद्धासंवर्धन स्थापित करने में सफल होते है। नियमित उपासना, परिवारों में सुसंस्कार, सतत स्वाध्याय, तुलसी स्थापना सूर्य को अर्घ्य दें आदि से अदृश्य शक्ति का समावेश मानव शरीर में शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका तुषार, भास्कर कुमार, उप मुखिया कौशल्या देवी, सोनी कुमारी, मनोज कुमार साह आदी उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े

प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक के पिता का निधन

क्या इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ेगी?

क्या वर्ष 2025 में हो सकती है जनगणना?

रघुनाथपुर : धूमधाम से मनाई गई स्व• शिवजी राय स्नेही की 8वीं पुण्यतिथि

सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत आज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए किए करोड़ों खर्च

Leave a Reply

error: Content is protected !!