Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
स्व. केदारनाथ पाण्डेय को समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त था : मुख्यमंत्री, बिहार - श्रीनारद मीडिया

स्व. केदारनाथ पाण्डेय को समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त था : मुख्यमंत्री, बिहार

स्व. केदारनाथ पाण्डेय को समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त था : मुख्यमंत्री, बिहार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष रहे स्व. केदारनाथ पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि के पूर्व उन्हें याद करते माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. केदारनाथ पाण्डेय एक महान शिक्षाविद, कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। शिक्षक हित में काम करने वालों में वे बड़ी आवाज थे। साथ ही मुख्यमंत्री महोदय ने यह भी कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी से उनका निजी संबंध था।

उन्हें अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त था। बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हेतु वे निरंतर प्रयासरत रहे एवं शिक्षकों/शिक्षकेत्तरकर्मियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए वे सदैव कृत संकल्पित रहे। वे आदर्श राजनेता थे, जिन्हें लोकतांत्रिक प्रणाली की गहरी समझ थी। सदन के भीतर उन्होंने सदैव उच्च संसदीय परंपराओं का निर्वहन किया।बिहार माध्यमिक शिक्षक के अध्यक्ष के रूप में स्वर्गीय पाण्डेय का योगदान अतुलनीय है।


बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रहे स्व. केदारनाथ पाण्डेय का सम्पूर्ण जीवन शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु समर्पित रहा है। सदन में गतिरोध की स्थिति में स्व. पाण्डेय मध्यस्थता का काम करते थे।

स्वर्गीय केदारनाथ पाण्डेय जी के सुपुत्र श्री आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षकों/ शिक्षकेत्तरकर्मियों की हितों की रक्षा एवं राज्य में शिक्षा के गुणात्मक विकास हेतु स्व.पाण्डेय का समर्पण न कभी व्यर्थ गया है और न ही जाएगा। अपने पिता स्वर्गीय पाण्डेय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने वाले पक्ष एवं विपक्ष सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय के अधूरे सपनों को साकार करने को वे सदैव कृत संकल्पित हैं। साथ ही साथ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव श्री लाल बाबू सिंह ने भी राज्य के तमाम शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों की ओर से स्वर्गीय केदारनाथ पाण्डेय के लिए एक बार फिर दुहराया है कि……

“जब तक जिंदा क़लम है,
हम तुम्हें मरने न देंगे।”

यह भी पढ़े

पति ने मजदूरी कर पत्नी को लगाया नौकरी, बीएमपी में कांस्टेबल के पद पर रही पत्नी ने पति ने मजदूर पति के साथ रहने से किया इंकार।

नौतन में  आभूषण लूटकांड का पुलिस ने  किया उदभेदन,  2 अपराधी को आभूषण के साथ किया  गिरफ्तार

डीएम ने रघुनाथपुर में  लगाया जनता दरबार, तीन प्रखंडों से आए फरियादियों की सुनी शिकायतें

अपराध को अंजाम देने से पहले 3 बदमाश गिरफ्तार , गया में पिस्टल समेत कई सामान बरामद

मोतिहारी में  अपराध की साजिश कर रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो सहित देसी कट्टा-कारतूस जब्त

बिहटा में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

नोबेल पुरस्कारों में भारत का निम्न प्रदर्शन क्यों है?

समाजवाद को आकार देने में भारतीय न्यायपालिका की क्या भूमिका है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!