20 हजार रुपए के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

20 हजार रुपए के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश प्रतीक सिंह उर्फ प्रियांशु उर्फ चंचल सिंह ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रतीक सिंह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटकरजा गांव निवासी है। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब नगर थाना की पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी।

 

उन्होंने बताया कि इनामी बदमाश प्रतीक सिंह पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व नारकोटिक्स पदार्थ कांड में भी फरार चल रहा था। बताया जाता है कि एसपी के द्वारा 220 शातिर अपराधियों पर इनाम की घोषणा की गई थी। इनाम की घोषणा के बाद अबतक आधा दर्जन से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हो चूकी है।बताया जाता है कि 17 सितंबर को तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर पेमेंट बैंक से एक लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामले में 24 सितंबर को पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

 

गिरफ्तार बदमाशों में चकिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक निवासी अनुज कुमार व पश्चिम चंपारण जिला के नौतन थाना क्षेत्र निवासी अंशु कुमार शामिल था। अंशु को बेतिया से तथा अनुज को रघुनाथपुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की राशि में से 10 हजार रुपए बरामद किया गया था। प्रतीक सिंह हथियार के साथ दुकान में किया था प्रवेश पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया था कि पेमेंट बैंक में लूट के दौरान प्रतीक सिंह व एक अन्य बदमाश दुकान में प्रवेश किया था।

 

प्रतीक सिंह ने एक ग्राहक को गन प्वाइंट पर लेकर पेमेंट बैंक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दो अन्य बदमाशों के साथ प्रतीक सिंह बेतिया रोड़ में फरार हो गया। उक्त रास्ते में बदमाशों ने अंशु व अनुज को 10 हजार रुपए दिया था। 15 दिन बाद आने पर हिस्से का बाकि राशि देने की बात बदमाशों ने की थी। लूटकांड में करीब आधा दर्जन बदमाश शामिल थे।

यह भी पढ़े

  सारण  की खबरें :   पुलिस  ने विशेष अभियान चला  66 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार 

जहरीली शराब कांड में बीमार पूर्व मुखिया पुत्र की मौत

भेल्दी थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ भेल्दी और सोन्हो में किये वाहन चेकिंग

भगवान की शरण में जाकर उपासना करें कल्याण होगा: चित्राली

Leave a Reply

error: Content is protected !!