प्रसिद्ध व्यापारी का सड़क दुर्घटना में निधन
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क
सिवान: सिवान शहर के प्रसिद्ध गला व्यापारी प्रकाश ब्याहुत की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना अफ़राद के सिसई मोड़ पर हुई, जहां उनकी मारुति ईको वैन और स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि प्रकाश ब्याहुत को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रकाश ब्याहुत की असामयिक मृत्यु से सिवान के व्यापारिक जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। उनका योगदान गला व्यापार में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता था। परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही घटना के सटीक कारणों का पता चल पाएगा।