Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : राजस्व कैंप का आयोजन किया गया - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : राजस्व कैंप का आयोजन किया गया

सिसवन की खबरें : राजस्व कैंप का आयोजन किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के घुरघाट में ग्रामीण स्तर पर राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में भू लगान एलपीसी तथा जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। यह आयोजन सोमवार को दिन के 2:00 बजे तक चला। मौके पर राजस्व कर्मचारी सहित कई अंचल कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे पलटा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के माझी ताजपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर ग्यासपुर मठिया गांव के समीप तेज रफ्तार की फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।इस दुर्घटना में वाहन चालक व उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक लाया जहां घायलों का उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार घायल मांझी थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे।घटना के संदर्भ मे स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह फोर व्हीलर वाहन मांझी की तरफ से सिसवन के तरफ जा रही थी।तेज रफ्तार वाहन जैसे हीं ग्यासपुर मठिया के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क के कई फीट नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई।

 

बाइक के धक्के से  वृद्ध व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मार्ग पर सोमवार बाइक के धक्के से एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी रामदास यादव का पुत्र मुनजी यादव है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के माझी सिसवन मुख्य मार्ग पर मठिया गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी मनन शाह के पुत्र चंद्रमा शाह के रूप में हुई है घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।

 

श्रीमद्भागवत कथा मेंभगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के जई छपरा गांव के जानकी धाम परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।इसमें श्रद्धालु जमकर थिरके।इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।कथा के दौरान कथा वाचक केन बाबा ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है.प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण के उदघोष के साथ नृत्य करने लगे।कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

बंदर के काटने से एक व्यक्ति हुए घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के मठिया ग्यासपुर गांव में मंगलवार को बंदर के काटने से एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान विजेंद्र राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अपने घर के छत पर बैठकर खाना खा रहा था तभी पीछे से आकर बन्दर ने उसे काटकर घायल कर दिया।घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया।

यह भी पढ़े

 

औरंगाबाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों ने किया था मर्डर

उत्पाद टीम पर हमला मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

पटना में पार्षद के भतीजे को अपराधियों ने मारी गोली

सिधवलिया की खबरें : गुरु कृपा के बिना इस जगत में कुछ भी संभव नहीं

पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से दो गौतस्कर घायल पुलिस ने कुल 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

छपरा के वूडबाइन स्कूल ने फिर इतिहास रचा छः छात्र सिमुलतला के लिए चयनित हुए

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!