पंचायतों में खेल मैदान चिह्नित करने को लेकर मुखिया के साथ की समीक्षा बैठक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन कार्यालय में बुधवार को पीओ संजय साव की अध्यक्षता में पंचायतों में खेल मैदान चिन्हित करने एवं विकसित करने को लेकर पंचायत के मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजित सिंह, मुखिया डुमरसन बच्चालाल साह , दुरगौली प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह,जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरुण यादव मुखिया, चांद
कुदरिया मुखिया धर्मेंद्र मांझी, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, राकेश रंजन पंचायत तकनीकी सहायक, शिवेन्द्र कुमार प्रखंड तकनीकी सहायक, स्वीटी कुमारी पीआरएस बंगरा, पंकज कुमार पीआरएस बहरौली और रामचंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहें।
मौके पर पंचायतों में खेल मैदान निर्माण में सभी चरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी, वहीं सभी को निर्माण के प्रारूप की जानकारी दी गई। मनरेगा पदाधिकारी संजय साव ने बताया कि खेल मैदान बनाने को लेकर संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव पंचायत रोजगार सेवक के माध्यम से जगह चिन्हित किया जा रहा है।
चिन्हित खेल मैदान मे कम से कम चार गतिविधियां होना अनिवार्य जिसमें कबड्डी ,खो-खो, लॉन्ग जंपिंग ,बैडमिंटन, वॉलीबॉल ,बास्केटबॉल सहित अन्य खेल शामिल है।
यह भी पढ़े
मोक्षदा एकादशी मोक्ष की प्राप्ति का विशेष दिन माना जाता है
एकीकृत 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सीवान प्रशासन ने अन्तिम रूप दिया
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य स्तरीय चुनाव की वैधता पर सहमति प्रदान किया, हर्ष