जिरादेई क्षेत्र को देश के प्रथम राष्ट्रपति के पहले देश के प्रथम खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी जैसा महान व्यक्तित्व मिला था
भारत के प्रथम खाद्य एवं कृषि मंत्री डॉ राजेंद्र बाबू का क्षेत्र जिरादेई कृषि के क्षेत्र में देश में भी अग्रणी होना चाहिए।- प्रमोद कुमार मल्ल
श्रीनारद मीडिया, जिरादेई, (सिवान)
भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जन्मस्थली जिरादेई में
देशरत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार भारत गौरव देशरत्न राजेन्द्र मेमोरियल फाउण्डेशन के महासचिव ई प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि प्रथम चरण में जिरादेई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में, मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए मेधा सम्मान, इनके अभिभावकों को महेन्द्र प्रसाद सम्मान, इनको प्रोत्साहित करने वाले शिक्षक को रसिकलाल राय सम्मान, खेल-कूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खेल-कूद सम्मान, खेल प्रशिक्षक को सतीश चन्द्र मुखर्जी सम्मान, अधिवक्ताओं को ब्रजकिशोर प्रसाद सम्मान एवं शिक्षक को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के शुरू में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित “मैं भी राजेन्द्र” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर “भारत गौरव संविधान से सोमनाथ प्रदर्शनी” का भी आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जीवन-यात्रा को बड़े मार्मिक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
जिरादेई पहुँचने के साथ मुख्य अतिथि श्री शिवानन्द मिश्रा जी माननीय पूर्व न्यायाधीश व अध्यक्ष व पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन, पुनर्वास व पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार, पटना प्रमण्डल, विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार सिंह जी, माननीय पूर्व न्यायाधीश व अध्यक्ष व पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन, पुनर्वास व पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार सारण प्रमण्डल, विशिष्ट अतिथि श्री कौशल किशोर सिंह जी, माननीय पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार सिंह जी, माननीय सदस्य, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र नाथ पाठक जी, पूर्व प्रधानाध्यापक डी ए वी इन्टर कालेज सिवान एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा निर्मित मन्दिर में पूजा किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों नें ऱगोली से सुसज्जित डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उसके बाद डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
देशरत्न प्रतिभा सम्मान के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप-प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उसके बाद जिरादेई क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर पर उभरते कलाकार जूही पाण्डेय और आदित्य पाण्डेय द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत कर प्रस्तावना रखते हुए
प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि जिरादेई क्षेत्र को देश के प्रथम राष्ट्रपति मिलने के भी पूर्व देश के प्रथम खाद्य और कृषि मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के रूप में मिलने का सौभाग्य प्राप्त है। फिर भी इस क्षेत्र के किसान बिखरे हुए संसाधनों के कारण खेती से दूर होकर रोजगार के अन्य साधनों की खोज में पलायन करने को मजबूर हैं।
कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि श्री शिवानन्द मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के आदर्श समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान की दृष्टि से देखते हुए उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का था।
विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजेन्द्र बाबू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। केन्द्र की मोदी सरकार की अनेक योजनाएँ उन बच्चों के लिए चलाई जा रही है जिनके माता-पिता किसी तरह से उनको आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं। एन डी ए सरकार की बाल कल्याण आधारित इन योजनाओं का लाभ प्रात्र लोगों तक पहुँचे यही हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र नाथ पाठक ने कहा कि डॉक्टर राजेन्द्र बाबू का विराट व्यक्तित्व व कृतित्व और भारत देश के लिए उनके पूर्ण समर्पण के लिए हम सब उनके त्रृणी हैं।
इस अवसर पर “मैं भी राजेंद्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” की विजेता उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरा की छात्रा रिया यादव को घोषित करते हुए 5100 का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया। उपविजेता प्रथम विज्डम संस्थान के प्रियांशु कुमार को ₹2100 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, उपविजेता द्वितीय डिवाइन पब्लिक स्कूल के सुधीर सिंह को ₹1100 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमेश कुमार मल्ल ने किया।
वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारी गजानन नाथ तिवारी, रामदेव राम, रामेश्वर सिंह, केशव सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, शारदा पंडित, तुलसी पंडित, रमेश सिंह, उमेश सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्र केतु सिंह, रालोमा जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी, वीर कुँवर सिंह , डॉ अजय शाही, आनन्द शाही, गणेश राम, संजय सिंह, सुमन्त बरनवाल, निशांत जी, प्रभु जी गुप्ता, सरोज सिंह राणा, रमेश मिश्रा, मुद्रिका दास, डॉ संजय पाठक, डॉ ओम प्रकाश दीक्षित, हरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह, हरेनाथ सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह, उमेश चंद श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, मनोरंजन तिवारी, अभिमन्यु सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, उत्तम मियां, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना मिश्रा, के के सिंह, अशोक सिंह, वैद्यनाथ मिश्र, सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्ण कुमार सिंह, अमरेन्द्र तिवारी, प्रियंकर श्रीवास्तव, बालाजी पाण्डेय, प्रियांशु सिंह ने किया।
“मैं भी राजेन्द्र” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजन पियूष पाण्डेय, भारत गौरव संविधान से सोमनाथ प्रदर्शनी का संयोजन जादूगर विजय, प्रेम शंकर सिंह, आजाद पंडित, ब्रजकिशोर प्रसाद सम्मान का संयोजन अरविन्द आनन्द, विनोद श्रीवास्तव, मेधा सम्मान, महेन्द्र प्रसाद सम्मान, रसिकलाल राय सम्मान का संयोजन अभय सिंह, रंजन सिंह, विनय सिंह, खेल-कूद सम्मान और सतीश चन्द्र मुखर्जी सम्मान का संयोजन चन्द्रशेखर सिंह मुन्ना सिंह, शिक्षक सम्मान का संयोजन बृजेश मल्ल, सुधीर सिंह तकनीकी संयोजन सुमित कुमार, समीर सिंह ने किया।
आतिथ्य सत्कार संस्था के पदाधिकारी राम इकबाल सिंह, जवाहर सिंह, अशोक सिंह, वेद सिंह, ज्वाला सिंह, विशाल गोस्वामी, स्वामीनाथ सिंह, सन्दीप मल्ल ने किया।
इस अवसर पर जिरादेई क्षेत्र के स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
हरिजन एक्ट एवं हत्या के मामले में फरार अमरपुरा गाँव के एक व्यक्ति गिरफ्तार
सीवान की खबरें : चैनपुर बाजार में केनरा बैंक के शाखा का हुआ उद्घाटन
अंडा में नशीला दवा मिला कर खिलाया, फिर लगाई आग
औरंगाबाद में CRPF के गश्ती दल को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, 4 प्रेशर IED बरामद
सोने की चेन झपटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार