जलालपुर थानान्तर्गत चोरी की पिकअप का कूटकरण कर उपयोग कर रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सारण जिला के जलालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली की ग्राम अशोक नगर के व्यक्ति द्वारा चोरी का पिकअप का नंबर प्लेट बदल कर उपयोग किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अशोक नगर पहुँच कर उक्त व्यक्ति के घर छापामारी प्रारंभ किया।
छपामारी के क्रम में चोरी का पिकअप जप्त कर 01 अभियुक्त फरिन्द्र सिंह, पिता स्व० रामाशंकर सिंह, साकिन- अशोकनगर, थाना जलालपुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में जलालपुर थाना कांड सं0-284/24 दिनांक-22.12.2024 धारा 318(4)/338/ 336(3)/317(2) बी०एन०एस० दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त फरिन्द्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
1. फरिन्द्र सिंह, पिता स्व० रामाशंकर सिंह, साकिन- अशोकनगर, थाना जलालपुर, जिला- सारण।
> जप्त / बरामद सामानों की विवरणी :-
1. चोरी की गयी पिकअप-01
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
पु०अ०नि० राहुल कुमार थानाध्यक्ष जलालपुर थाना स०अ०नि० अवधेश कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी।
सारण साइबर थानान्तर्गत साइबर अपराध / फर्जीवाड़ा के कांड में 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सारण साइबर थाना को विकाश कुमार, पिता-सोना लाल प्रसाद, ग्राम- मशरख नेहरू टोला, थाना मशरख, जिला- सारण का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके मोबाइल नं० पर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर विडियो कॉल आया। कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया और वादी से एक सुप्रीम कोर्ट का एफिडेविट जैसा आवेदन पर ऑनलाइन सिंगनेचर करवाया।
जाँच के नाम पर उनके खाते से कुल- 45,86000 रू0 का धोखाधड़ी कर निकासी कर लिया गया है। इस संबंध में सारण साइबर थाना कांड सं0-344/24, दिनांक-03.11.24 धारा-303 (2)/318(4)/319 (2) बी०एन०एस० एवं 66 (सी)/66 (डी) एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. विकास शर्मा, पिता राकेश शर्मा, पता-170/2 वार्ड नं0-08, न्यू डिफेंस कॉलोनी, थाना- मुरादनगर, जिला-गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. सुभाष पाल, पिता-खुशपाल सिंह, पता-172 पुर परसी, थाना-मुरादनगर, जिला- गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
> जप्त / बरामद सामानों की विवरणी:- 1. जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ उस बैंक खाते का चेकबुक एवं अन्य बैंक खाते का चेक बुक कुल सं0-08 ए०टी०एम-10 मोबाइल-04 लैपटॉप-02 ➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी/कर्मी :-
1. श्री अमन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना।
2. पु०नि० अश्विनी कुमार तिवारी, साइबर थाना।
3. पु०अ०नि० नीरज कुमार यादव।
4. म०सि0/317 कल्पना कुमारी।
5. सि0/516 ललटु कुमार।
यह भी पढ़े
ऑनलाईन प्लेटफार्म से दवाओं की अवैध बिक्री को बन्द करने की मांग किया
RCC कप 2024 : राजपुर को हराकर सीवान बना चैंपियन
सिसवन की खबरें : विशेष अभियान चलाकर वाहनों के कांटे चालान
रघुनाथपुर : 25 दिसंबर को क्रिकेट महाकुंभ का होगा उद्घाटन
ड्रग्स माफिया की अमेरिका में गोली मारकर हत्या,गोल्डी और गोदारा को ने ली जिम्मेदारी