सेवा भारती जौनपुर की बैठक संपन्न, नई समिति का गठन
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क
जौनपुर। सेवा भारती विभाग जौनपुर की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, युद्धवीर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सेवा भारती समिति जौनपुर के विभागीय गठन पर विचार किया गया और नई समिति का गठन किया गया।
बैठक में डॉ. तेज सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि तेसू यादव और डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। रोहित मिश्रा को महामंत्री, डॉ. आर.बी. चौहान और कुसुम सिंह को मंत्री, तथा आशीष सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, अमरेन्द्र मिश्र को शिक्षा आयाम प्रमुख, डॉ. मनोज वत्स को प्रचार प्रमुख और विनीत जी को संपर्क प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
सेवा भारती समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के दुर्बल, वंचित, पीड़ित, शोषित और उपेक्षित समुदाय के लोगों की सेवा करना है। इसके साथ ही, अशिक्षा को समाप्त कर समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
इस अवसर पर पवन जी (प्रांत सहसेवा प्रमुख), नरेंद्र सिंह (सहविभाग कार्यवाह), अजीत जी (विभाग प्रचारक), वेद प्रकाश सिंह (विभाग सेवा प्रमुख), रजत जी (जिला प्रचारक), रवींद्र सिंह (सह जिला कार्यवाह), और राजीव सिंह (सेवा प्रमुख) सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा भारती के कार्यकर्ता संध्या सिंह, वंदना, डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, वीरेश विक्रम सिंह, नेहा, रंजना उपाध्याय, नारायण चौरसिया, और प्रीति गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इस बैठक ने सेवा भारती के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं को लेकर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।