भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

कुरुक्षेत्र में हुई राज्य के ब्रह्मण समाज के पदाधिकारियों की पंचायत में मामले की निष्पक्ष जांच की की मांग

कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर भी साधा निशाना

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर एक महिला द्वारा गंभीर आरोप पर लगाए गए हैं। मोहनलाल बडोली के समर्थन में अब ब्राह्मण समाज उतर चुका है। जिसको लेकर रविवार को हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास कुरुक्षेत्र में पंचायत बुलाई गई।

जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया, ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा डाहर, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष श्यामलाल भोर, श्याम तिवारी,जय नारायण शर्मा एवं विभिन्न संगठनों के प्रधान, पदाधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। और यह विरोधी दलों द्वारा राजनीति के चलते आरोप लगाए गए हैं।

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का समर्थन करते हुए और उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के विरोध में यह पंचायत बुलाई गई है। और ब्राह्मण समाज ने एक मत से यह फैसला लिया है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जब तक जांच चलेगी तब तक मोहनलाल बडोली को उसके पद से नहीं हटाया जाए। अगर भाजपा द्वारा मोहनलाल बडोली को उनके पद से हटाया जाएगा तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा और भाजपा पार्टी का विरोध करेगा।

उन्होंने कहा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल विज कौन होता है मोहनलाल बडोली का इस्तीफा लेने वाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वह अनिल विज का राजनीतिक बहिष्कार करते हैं। इस पंचायत में ब्राह्मण समाज के कई सभाओं के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!