बगौरा में हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा की वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाई गया।
श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, बिहार।
*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W
*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup
सिवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड के बगौरा पंचायत के लालजी प्रसाद ने अपने घर के सामने अवस्थित हनुमत मंदिर में हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 जनवरी को बड़े धूम-धाम तथा भव्य रूप से मनाया।
प्राण-प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के अवसर उन्होंने एक दिवसीय पूजन अर्चन का आयोजन किया।
वही बगौरा के आचार्य जीतेन्द्रनाथ पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ षोडशोपचार विधि से पूजन कराया।
पूजन के पश्चात् सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। इस सुन्दर काण्ड के पाठ में आचार्य सहित ब्राह्मणों ने सस्वर पाठ किया। ब्राह्मणों में अश्विनी पाठक, अशोक मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, रवि मिश्रा, टिंकू मिश्रा दीनदयाल पाण्डेय,पप्पू तिवारी और मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा थे।
पाठ के क्रम में आचार्य ने कहा कि जो लोंग सुन्दर काण्ड का पाठ नित्य करते हैं, उनके सभी कष्टों का निवारण हनुमानजी की कृपा से होती हैं तथा घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती हैं।
पाठ के बाद हवन और आरती हुई। उसके बाद सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा बालभोज भी कराया।
इस अवसर पर कमल शाही, R.A.C.पब्लिक स्कूल के संचालक वीरन यादव, विजय वर्मा, राकेश दूबे,बोलबम पाण्डेय,लाल बाबू सोनी, श्लोक गुप्ता, मुन्ना दूबे, सुशील मिश्रा,रतन सोनी,सुनील पाण्डेय,धनधन बाबा, भोलू पाठक,कमल किशोर आदि लोंग उपस्थित थे।