ब्रिटेन ने भारत से 135 वर्षों में 5611 लाख करोड़ लूटे
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
अंग्रेजों ने औद्योगिक उत्पादन भी किया तबाह
ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अंग्रेजों की इस लूट का असर भारत के औद्योगिक उत्पादन पर पड़ा। वैश्विक औद्योगिक उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 1750 में 25 फीसदी थी, जो 1900 तक गिरकर सिर्फ 2 फीसदी ही बची
.jpg)
इसकी वजह यह भी थी कि ब्रिटेन ने भारतीय कपड़ों के खिलाफ कठोर नीतियों को लागू किया। इससे उत्पादन पर विपरीत असर पड़ा। सिर्फ 135 साल की लूट ने ब्रिटेन में अंग्रेजों की कई पीढ़ियों को अमीर बना दिया है।
संपत्ति से चार बार लंदन ढका जा सकता
क्रूर शासन में हुईं करोड़ों मौतें
रिपोर्ट में अंग्रेजों की क्रूरता का भी खुलासा हुआ है। 1891 से 1920 के मध्य औपनिवेशिक नीतियों की वजह से भारत को अकाल, बीमारी और गरीबी का सामना करना पड़ा। इस वजह से 5.9 करोड़ मौतें भी हुई हैं। सबसे भयानक तस्वीर 1943 में बंगाल में अकाल के दौरान देखने को मिली। अकाल से लगभग 30 लाख लोगों की जानें गई थीं।
वैश्विक असमानता का खुलासा
ऑक्सफैम की रिपोर्ट ने वैश्विक असमानता को भी उजागर किया है। इसमें कहा गया कि ग्लोबल साउथ में मजदूरी ग्लोबल नॉर्थ की तुलना में समान काम के मुकाबले 87-95 फीसद तक कम है। रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उपनिवेशवाद की देन कहा गया है।भारत समेत ग्लोबल साउथ में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से आर्थिक शोषण जारी है। इन कंपनियों का ग्लोबल सप्लाई चेन पर नियंत्रण है। विकासशील देशों में सस्ती मजदूरी पर शोषण करती हैं। और लाभ को ग्लोबल नॉर्थ देशों की तरफ भेजती हैं।