रघुनाथपुर में शान से फहराया गया झंडा
बीडीओ,प्रखंड प्रमुख,सब रजिस्टार,बीईओ,मवेशी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित सभी कार्यालय के प्रमुखों ने फहराया झंडा
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)
रघुनाथपुर सहित पूरे देश में 76वें गणतंत्र दिवस में अवसर पर शान से झंडा फहराकर सलामी दी गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास पर सुबह के 8:50 बजे बीडीओ दीक्षा गुप्ता ने झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी फिर 9 बजे प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने झंडा फहराया।
मुख्यालय परिसर में स्थित संविधान लेखक डॉ• भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर मौजूद सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
09:10 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बीडीओ दीक्षा गुप्ता ने,9:15 बजे बीआरसी भवन पर BEO मीनू देवी ने,9:25 बजे पशुपालन कार्यालय पर डॉ• सत्यपाल ने,9:30 बजे अवर निबंधन कार्यालय पर प्रफुल्ल कुमार सिंह ने,9:40 बजे सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों पर मुखियागणों ने,9:40 बजे रेफरल
अस्पताल के परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने,10 बजे थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने,10:20 बजे प्रखंड कृषि कार्यालय पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ललन प्रसाद ने,10:30 बजे भूतपूर्व सैनिक संघ कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक व पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह सहित सभी सरकारी,अर्धसरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों पर कार्यालय प्रमुखों ने
झंडा फहराया।
सभी कार्यालयों पर झंडा फहराने के समय प्रखंड उपप्रमुख बेबी देवी,भाकपा माले नेता अंकुल यादव, बीडीसी प्रतिनिधि सह राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव,पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव,पूर्व उप प्रमुख
रोहित कुमार यादव,जिला परिषद सदस्य मनोज बैठा व उमेश पासवान,पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश पांडेय, बीडीसी सदस्य मंजेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुनिल सिंह, अधिवक्ता भूषण यादव, डॉ•एस कुमार,महंत सिंह,गोधन चौबे सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
भोजपुर पुलिस ने 30 किलो गांजा समेत 4 तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 अन्य तस्कर की तलाश जारी
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है ?
आदेश में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या
सिसवन प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर ए.डी.ए नीलम संस्था संकल्प द्वारा सम्मानित