व्यक्ति अपने सद्कर्मों से बनता है लोकप्रिय-अवधबिहारी चौधरी

व्यक्ति अपने सद्कर्मों से बनता है लोकप्रिय-अवधबिहारी चौधरी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के डीपीओ एसएसए अशोक कुमार पांडेय की सेवानिवृत्ति पर बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ में शिक्षक नेता विपिन मिश्र के आयोजकत्व में सम्मान समारोह आयोजित की गई। रविवार को आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता मुखिया चंद्रमा राम ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन आनंद मिश्र ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक अवधबिहारी चौधरी ने कहा कि किसी पदाधिकारी का रिटायरमेंट के बाद भी सम्मानित होते रहना उसकी लोकप्रियता का द्योतक है।

उन्होंने कहा कि डीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के सभी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया है।इसी का प्रतिफल है कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि व्यक्ति की कृतित्व जीवंत रहता है। चाहे वे जनप्रतिनिधि हों या पदाधिकारी, यदि वे बिना टाल-मटोल के समस्याओं का समाधान करते है कि लोग न केवल उनकी कार्यशैली की सराहना करते हैं,बल्कि उन्हें भरपूर मान-सम्मान भी मिलता है।

वहीं डीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान नियमों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक किया। जिसका नतीजा यह रहा कि कभी उनसे स्पष्टीकरण नहीं पूछा गया।उन्होंने आयोजक सहित अन्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जितना प्यार शिक्षकों ने दिया है,वही मेरी जिंदगी की पूंजी है।

कार्यक्रम को शिक्षक मनोज कुमार सिंह, आयोजक सह शिक्षक नेता विपिन मिश्र, राजीव श्रीवास्तव, अनिल मांझी, मो शायक, प्रवीण कुमार, अखिलेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके शिक्षा विभाग के बीपीएम अजीत कुमार सिन्हा, लेखापाल बैरिस्टर सिंह,अमरेंद्र गिरि, रामाधार सिंह, सरवर अली, झूलन मिश्र, कंहैया प्रसाद, अनिल यादव,अधिवक्ता उपेंद्र पाठक, रेणु कुमारी, रामनरेश राम,भरत प्रसाद, मुखिया राम इकबाल साह,पूर्व मुखिया विश्वकर्मा साह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

डीपीओ श्री पांडेय को माला पहनाकर व बुके भेंटकर उपस्थित अधिकारियों, गणमान्यों और शिक्षकों ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गयी। शिक्षकों ने बुके देकर उनका कार्यक्रम में स्वागत किया।

यह भी पढ़े

सीवान को बनाए एवं बचाए रखने की हठ ने मुरलीधर शुक्ल उर्फ़ आशा शुक्ल को चरितार्थ किया

वर्ष 1665 में स्थापित सारण के जिला विद्यालय का अब कैसी है स्थिति!

मेरी अमेरिका यात्रा को लेकर झूठ बोल रहे राहुल गांधी- विदेश मंत्री

अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश- उप राष्ट्रपति धनखड़

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, पांच फरवरी को मतदान, आठ फरवरी को परिणाम आयेगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!