दारौंदा में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, (बिहार )।
*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W
*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup
सिवान जिला के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय के परिसर में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारती जी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व IPS श्री आनन्द मिश्र जी का भव्य स्वागत किया गया।
समाजसेवी सह भावी उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने, बिहार की बदहाल व्यवस्था में परिवर्तन लाने और बिहार को सुंदर राज्य बनाने सहित अन्य उद्देश्यों के साथ बिहार यात्रा पर निकले प्रदेश युवा अध्यक्ष की ओर से बिहार के जिलों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यात्रा छपरा से चल कर महाराजगंज,दरौंदा, हड्सर, फलपूरा होते हुए पचरुखी उमेद पैलेस में पहुंची।जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह, प्रखंड संयोजक आजाद हुसैन, युवा अध्यक्ष निर्भय शंकर दुबे, विनय सिंह,डॉक्टर सुमित रंजन, मिथलेश सिंह,
विकाश पांडे, दिलीप सिंह, मनोरंजन सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, जितेंद्र भारती, नवीन सिंह, हरिशंकर साह, हरिशंकर कुशवाहा, विजय राम, अमित यादव, सुनील यादव, अशोक पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मनोज पटेल, अजीत गिरि, मनीष तिवारी,विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।