सीवान की खबरें : डकैती  मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

सीवान की खबरें : डकैती  मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

डकैती के मामले में फरार वारंटी को चैनपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने डकैती के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार को जानकारी दी। गिरफ्तार वारंटी की पहचान विरती गांव निवासी सरबजीत महतो के पुत्र वीरेंद्र महतो उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के जई छपरा गांव स्थित जानकी धाम पर रविवार को रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छपरा तथा सिवान जिले के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम के बच्चों को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

सड़क दुर्घटना में दो घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के माझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गये। घायलों में सारण जिले के रनपट्टी निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र अरुण कुमार व अरुण कुमार की पत्नी रोशनी कुमारी शामिल है। दोनों घायलो का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। अरुण को बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।

 

भागर गांव में हुई मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कलावती देवी एवं श्याम बाबू सिंह घायल हो गए सभी घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी

 

 

आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई में हुई मारपीट की घटना में अनिल महतो की पत्नी गुलाबी देवी घायल हो गई। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है। संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रविवार को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े

पूर्णिया पुलिस ने एक अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही पर रेप करने का आरोप लगाया

होली आपसी मेलजोल बढ़ाने एवं दुश्मनों को भी गले लगाने का पर्व – एसपी सिटी

देश में 2050 तक 34 करोड़ बुजुर्ग होंगे,कैसे?

मैं हिंदी का कभी विरोध नहीं किया- पवन कल्याण

ये समय युद्ध का नहीं-पीएम मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!