कुरुक्षेत्र धाम के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से
1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग ले श्रद्धालु : स्वामी हरिओम महाराज
श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हरियाणा
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र धाम के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज के सान्निध्य में 18 से 27 मार्च तक 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के बारे में स्वामी हरिओम जी महाराज ने बताया कि 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से 27 मार्च तक केशव पार्क कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
18 मार्च को सुबह 6 बजे ब्रह्ममूर्त में स्नान किया जाएगा। उसके बाद ब्रह्म सरोवर से केशव पार्क तक प्रात: 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं शाम 4 बजे केशव पार्क में स्थापित यज्ञशाला में शाम अग्नि मंथन होगा। इसी प्रकार 19 से 26 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 18 से 27 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्या महा आरती जगतगुरु द्वारा की जाएगी।
इसी कड़ी में 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। इस अवसर पर पंडित राजेश वत्स, रमेश शास्त्री, सतपाल, हरीश शर्मा, राजेश मौदगिल व कुलदीप मौजूद रहे।
हरीश शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को सुबह 10 बजे कलश यात्रा ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरु होकर बिरला मंदिर, सिकरी चौक, अंबेडकर चौक होते हुए केशव पार्क पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं में कर दी गई है। उन्होंने धर्मनगरी के श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे हवन यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
- यह भी पढ़े…………………
- अमनौर में होली मिलन समारोह आयोजित
- पाकिस्तान में हाफिज सईद के मरने की खबर
- बिहार के सीवान में हनुमान भक्तों पर हमला, क्षेत्र में भारी तनाव