यूपी की अब तक की प्रमुख खबरें
श्रीनारद मीडिया, यूपी डेस्क:
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण,खाली पड़ी भूमि का किया जाए सदुपयोग
➡️30 अप्रैल तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री से योगी ने
➡️सहारनपुर, 17 मार्च, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर बिन्दुवार बारीकी से समीक्षा की गई।
उन्होंने विश्वविद्यालय के थ्री डी मॉडल को देखा और निर्माण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने 30 अप्रैल तक विश्वविद्यालय को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने शैक्षणिक भवन का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं एवं उनमें अवस्थित फर्नीचर को देखा एवं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान लैब सहित विभिन्न बिंदुओं पर कुलपति से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपलब्धता से ही विद्यालयों की महत्ता है। सर्वे करने के उपरांत ही विद्यालय खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जाए।
जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल से माननीय मुख्यमंत्री जी को बालक एवं बालिकाओं के लिए बन रहे हॉस्टल की जानकारी से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग श्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, कुलपति प्रो0 वाई0 विमला, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राम आसरे वर्मा सहित संबंधित संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रोल मॉडल बना योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड
– बेटियों की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने गठित किया शिष्टाचार स्क्वायड
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपी में किया गया है एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन
अब तक स्क्वायड ने एक करोड़ से अधिक स्थानों पर 4 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को किया चेक*
दर्ज किए गए 24 हजार से अधिक अभियोग, 32 हजार से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ की गई वैधानिक कार्यवाही
➡️लखनऊ, 17 मार्च:प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की पहल और योजनाएं एक बार फिर विभिन्न राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वायड का गठन करने का फैसला लिया है। यह स्क्वायड यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह ही काम करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनचलों और शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।
अब तक एक करोड़ से अधिक स्थानों पर की गयी चेकिंग
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के हर थाने में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गयी थी। इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्कूल, काॅलेज, मुख्य बाजारों, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बेटियों, महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना था। साथ ही मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना था। डीजीपी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में लगातार एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 मार्च 2017 से 5 फरवरी 2025 तक 1,08,85,450 स्थानों पर 4,00,58,562 व्यक्तियों को चेक किया गया है। वहीं अभियान के दौरान 24,009 अभियोग दर्ज करते हुए 32,291 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी, जबकि 1,47,04,311 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
यह भी पढ़े
परिसीमन 2026 में नहीं, 2031 कराया जाए – दक्षिण राज्य
सिसवन की खबरें : एसपी ने चैनपुर थाना का किया निरीक्षण
अपने अतीत को अविस्मरणीय बनाना हमारा कर्तव्य है- डॉ. अजय सिंह
अपने अतीत को अविस्मरणीय बनाना हमारा कर्तव्य है- डॉ. अजय सिंह